उत्तर प्रदेश : आगामी दो दिनों के मध्य तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

आसमान में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 29 से 30 नवम्बर तक तेज हवाओं...

Nov 29, 2023 - 07:23
Nov 29, 2023 - 07:26
 0  6
उत्तर प्रदेश : आगामी दो दिनों के मध्य तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। आसमान में अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 29 से 30 नवम्बर तक तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है। यह जानकारी बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन.सुनील पांडेय ने दी।

यह भी पढ़े : अयोध्या : मणिराम दास छावनी से चित्रकूट को रवाना हुई श्रीभरत यात्रा

उन्होंने बताया कि कानपुर मण्डल के आसपास बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता की बात की जाए तो अधिकतम 95 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता दर्ज की गई और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 57 फीसदी थी। हवा की औसत गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा की दिशा दक्षिण पूर्व रही।

यह भी पढ़े : योगी सरकार ने पहली लैंड सब्सिडी को दी मंजूरी

कृषि मौसम वैज्ञानिक पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है। श्रीलंका और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

दक्षिण अंडमान और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र, बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक गहरी निम्न दबाव में तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट ने पारित की उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग नियमावली

इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और 30 नवम्बरके आसपास एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद अगले 48 घंटों के दौरान, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 29 नवम्बर से एक दिसम्बर के बीच दक्षिण पूर्व अरब सागर से केरल होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र तक एक ट्रफ निचले स्तर पर चल रही पूर्वी हवाओं में विकसित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0