विराट और प्रियंका की एक इंस्टाग्राम पोस्ट का चार्ज उड़ा देगा आपके होश

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सभी सेलेब्स इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसका कारण तो आप सभा जानते ही हैं, क्योंकि ये सभी स्टार इंस्टाग्राम के जरिए भी जमकर कमाई करते हैं।

Jul 3, 2020 - 15:28
Jul 3, 2020 - 17:20
 0  1
विराट और प्रियंका की एक इंस्टाग्राम पोस्ट का चार्ज उड़ा देगा आपके होश
Priyanka Chopra & Virat Kohli

नई दिल्‍ली (हि.स.)

सोशल मीडिया कंपनी हॉपर एचक्यू डॉटकॉम ने इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाले सेलेब्स की सालाना Instagram Rich List 2020 जारी की है। इस लिस्ट में सेलेब्स की इंस्टाग्राम की एक पोस्ट की कमाई के बारे में जानकारी दी गई, जिसे जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

इस लिस्ट के मुताबिक ड्वेन पहले नंबर पर हैं और वह अपनी एक पोस्ट से 1,015,000 डॉलर यानि लगभग लगभग 7.4 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।

अब बात भारतीय स्टार की करें तो भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने धांसू खेल की वजह से बड़े ब्रैंड भी बन गए हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट-2020 में विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है। भारत से वह सबसे महंगे सेलिब्रिटी हैं। प्रति पोस्ट वह सबसे अधिक पैसा चार्ज करते हैं। उनकी ब्रैंड वैल्यू का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उनसे पीछे हैं।

विराट 26वें नम्बर पर हैं और प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट से वो 2,96,000 डॉलर यानि 2 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं। प्रियंका और विराट की कमाई में ज़्यादा अंतर नहीं है। विराट के इंस्टाग्राम पर 66 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.