विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परिणाम शानदार, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट...

May 13, 2026 - 19:47
May 13, 2026 - 20:08
 0  59
विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का इंटरमीडिएट परिणाम शानदार, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • रितिका शिवहरे ने 94% अंक हासिल कर विद्यालय में पाया प्रथम स्थान
  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर कई छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
  • आयुषी, अंशु, प्रांजल, अंशिका और विभूति समेत कई विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • बोर्ड परीक्षा परिणाम से विद्यालय में खुशी का माहौल, प्रबंधन ने दी शुभकामनाएं

बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय की छात्रा रितिका शिवहरे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आयुषी साहू ने 93.2 प्रतिशत, अंशु गुप्ता ने 91.4 प्रतिशत, प्रांजल अवस्थी ने 91 प्रतिशत, अंशिका वाधवानी ने 90.6 प्रतिशत, मोहम्मद मास आरिफ एवं विभूति शिवहरे ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0