रानी लक्ष्मीबाई जयंती से शुरू होंगे अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम

देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुए 75 वर्ष हो गए हैं।स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन चल रहा है..

Nov 17, 2021 - 06:45
Nov 17, 2021 - 06:53
 0  1
रानी लक्ष्मीबाई जयंती से शुरू होंगे अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम
रानी लक्ष्मीबाई जयंती (Rani Laxmibai Jayanti)

देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुए 75 वर्ष हो गए हैं।स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस से अमृत महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो 16 दिसंबर 2021 को विजय दिवस तक चलेंगे।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने बुंदेलखंड के विकास को 7000 करोड़ का पैकेज दिया, जिस पर सरकारों ने नहीं कराया काम

इस बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संरक्षक दिनेश दीक्षित व अध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्त ने बताया कि 19 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलने वाले कार्यक्रमों के तहत गांव ,बस्ती, चौराहों पर भारत माता की आरती का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिला केंद्र पर सामूहिक वंदे मातरम का गान होगा और देश को स्वतंत्रता प्राप्त कराने के लिए तथा विभिन्न युद्धों में अपनी जीवन आहुति करने वाले बलिदानी अमर सपूतों के  स्मारकों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संरक्षक  दिनेश दीक्षित ने इस गौरव के क्षणों को अविस्मरणीय बनाने के लिए लोगों से अपील की है कि वे प्रत्येक घर में किसी न किसी स्वतंत्रता बलिदानी अमर सपूत का चित्र लगाएं। अपने गांव में भारत माता की आरती का आयोजन करें, चौराहों बाजारों में बलिदानियों के स्मारकों को सजाएं। समाज के सक्रिय संगठन विद्यालय संस्थाओं में विचार गोष्ठियों का आयोजन करें।वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा  लगाएं एवं ध्वज का सम्मान करें।सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान कंठस्थ कराएं।साथ ही गुमनाम शहीदों का पता लगाकर उनके बारे में भी परिवार तथा समाज में चर्चा करें ,और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत स्वावलंबी भारत, महान राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें - महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी के आने के एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने डाला डेरा, कालिंजर दुर्ग में पूजा की

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1