तीन सड़क हादसों में दो की गई जान, सिपाही गंभीर रूप से घायल

जनपद में शुक्रवार की रात अलग.अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की जान चली गई और एक सिपाही...

तीन सड़क हादसों में दो की गई जान, सिपाही गंभीर रूप से घायल

जनपद में शुक्रवार की रात अलग.अलग स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 2 लोगों की जान चली गई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों मृतक शादी के निमंत्रण से वापस आते समय दुर्घटना के शिकार हुए।

यह भी पढ़ें - प्राकृतिक जलस्रोतों से भरे ललितपुर के बांध और जलाशय ईको टूरिज्म में विकसित होंगे

पहली घटना मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा चौराहे के पास हुई। इसी थाना क्षेत्र के खैराड़ा गांव में रहने वाले चिंटू गिरी (38) पुत्र केसर गिरी शुक्रवार की रात दुरेडी गांव में निमंत्रण में गए थे। वापस बाइक से आते समय गोयरा चौराहे के पास बालू का डंप हैं। यहीं पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई आशीष ने बताया कि मृतक ट्रक चालक थे घटना रात को 9 बजे हुई। यह पता नहीं चल पाया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है।

यह भी पढ़ें -10 माह से जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की चित्रकूट जेल से रिहाई मुस्कुराते हुए जेल से निकले सपा विधायक

दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के खैराड़ा गांव के पास हुई। शहर कोतवाली अंतर्गत मर्दन नाका निवासी खिलावन कुशवाहा (50) पुत्र बाबू कुशवाहा शुक्रवार की रात मटौंध में एक शादी के निमंत्रण में गए थे। रात में वापस आते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उनकी बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में दो तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी आमने.सामने भिड़ी,पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत

तीसरी घटना बबेरू थाना क्षेत्र के अमरैया पुरवा के पास हुई। इसी गांव में तैनात पुलिसकर्मी अंकित (24) को किसी अज्ञात वाहन ने बीती रात टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर बांदा में भर्ती कराया गया। इस बारे में ट्रामा सेंटर में कार्यरत डॉ अभिषेक ने बताया कि बबेरू क्षेत्र से 24 वर्षीय पुलिसकर्मी अंकित को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है, लेकिन हालत गंभीर है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0