बांदा की उभरती इन प्रतिभाओं को मिला संजीवनी रत्न सम्मान

जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रतिभाओं को संजीवनी भारत फाऊंडेशन की ओर से एक भव्य समारोह में संजीवनी रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। यह...

बांदा की उभरती इन प्रतिभाओं को मिला संजीवनी रत्न सम्मान

जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न प्रतिभाओं को संजीवनी भारत फाऊंडेशन की ओर से एक भव्य समारोह में संजीवनी रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम भारत फाउंडेशन की ओर से विराट पैलेस में आयोजित किया गया। इस समारोह में पद्मश्री उमाशंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर जिला जज श्रीमती अंजू कंबोज, फाउंडेशन अध्यक्ष अमित गुप्ता, समाजसेवी अजीत गुप्ता ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से एक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

यह भी पढ़े:कनवारा बाईपास के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

 जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया उनमें आवर्तन खेती के लिए प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह, नृत्य कला ग्रह से श्रद्धा निगम, एसीडी स्टूडियो रश्मि गुप्ता, स्टार्टअप संतोष कुशवाहा, धनंजय सिंह, रोटी बैंक रिजवान अली, सामूहिक विवाह राजेंद्र वाल्मीकि, पक्षी बचाओ शोभाराम कश्यप, बेजुबान की आवाज आराधना सिंह, सूचना का अधिकार कुलदीप शुक्ला, शिक्षा मिथिलेश पांडे, शिक्षा नवीन निगम, राष्ट्र सेवा राजेंद्र त्रिपाठी, मंगल प्रजापति, बुंदेलखंड पर्यटन श्याम जी निगम, कला आशा कुठार, अपूर्व सैनी, खेल कमल सिंह, सुमन सिंह चौहान, दिवारी कला रमेश पाल, यंग एजुकेशन यंग एजुकेटर राहुल सिंह चौहान, आदित्य निगम, शोध बुंदेली लोक साहित्य डॉक्टर संजना यादव, बुंदेलखंड में गिरता वाटर लेवल डॉक्टर जयेद्र सिंह, अवनी परिधि इंजीनियर अरुणेश सिंह, चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टर सुनीता सिंह, डॉक्टर बीके श्रीवास्तव, डॉ विनीत सचान को संजीवनी रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़े:जनशिकायतों के निस्तारण में बांदा पुलिस को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान

 इस मौके पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने सभी प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप निरंतर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहें और देश का नाम रोशन करें। फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि फाउंडेशन लगातार ऐसे आयोजन करता करती आई है और समाज में अच्छे कार्याे को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी। शिक्षा साहित्य और पर्यावरण के क्षेत्र में विशेष कार्य का संजीवनी भारत ट्रस्ट का लक्ष्य है। शीघ्र ही इंग्लिश स्पीकिंग व कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी के लिए निशुल्क कोर्स चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़े:अल्ट्रासाउंड सेंटर, में सरकारी डॉक्टर ने कर दिया ऑपरेशन, मरीज की मौत से मचा हड़कंप

इस समारोह में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का सम्मान जनसुनवाई में समस्याओं के समाधान में अव्वल स्थान आने पर तथा अपराधियों को सख्त अंकुश लगाने के लिए उनका अभिनंदन किया गया। फाउंडेशन के सचिव अरुण निगम ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में से आई हुई प्रतिभाओं को संजीवनी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष  संदीप अग्रवाल,, संगठन मंत्री अनिल गुप्ता छोटे, कोषाध्यक्ष शरद अग्रवाल, सहसंयोजक दीनदयाल सोनी, जयकुमार गुप्ता टिंकू, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार मंडल आदित्य निगम नितिन, महामंत्री व्यापार संगठन संजीव सिंह बबलू, मंडल संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता, जिला मंत्री सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अनिल

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0