कनवारा बाईपास के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

शहर कोतवाली अंतर्गत हाईवे में कनवारा बाईपास के समीप पानी से भरे नाले में शुक्रवार को सवेरे एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर मॉर्निंग वॉक पर निकले...

Oct 6, 2023 - 05:18
Oct 6, 2023 - 05:26
 0  1
कनवारा बाईपास के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

बांदा,

शहर कोतवाली अंतर्गत हाईवे में कनवारा बाईपास के समीप पानी से भरे नाले में शुक्रवार को सवेरे एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। शव पानी में बुरी तरह से गल गया है। जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। शव की शिनाख्त करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े:बांदाःघर में सोते समय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या,हैरानी की बात गोली की आवाज किसी ने नही सुनी

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कनवारा बाईपास के पास की है। यहां हाइवे किनारे बने नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि जब हम सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी देखा कि कोई शव तैरता हुआ नजर आ रहा है। जब पास जाकर देखा तो आदमी का शव था। यह खबर जैसे ही नजदीकी गांव में लगी तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़े:पीआरडी के जवान ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, रुपए से भरा पर्स लौटाया

इस बारे में सीओ सिटी गवेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि आज सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ नजर आ रहा है। हम लोग तुरंत मौके पहुंचे। देखा तो बॉडी लगभग एक सप्ताह पुरानी है। शव पानी में पड़ा होने से, पूरी तरह से गल गया है। चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा है, आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शिनाख्त करने के लिए बॉडी को कुछ समय तक रखा जायेगा।

यह भी पढ़े:संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में, बीएचयू के रिटायर वैज्ञानिक और उनकी पत्नी पर, इसने पेशाब कर दी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0