एक वकील है और एक लड़की, दोनों हैं शराब के नशे में चूर, वीडियो हुआ वायरल

घर में शराब की महफिल सजी है। वकील साहब नशे में चूर हैं और इसी महफिल में एक लड़की भी मौजूद है, जो शराब में मदहोश होकर..

Oct 22, 2021 - 05:32
Oct 22, 2021 - 06:51
 0  6
एक वकील है और एक लड़की, दोनों हैं शराब के नशे में चूर, वीडियो हुआ वायरल

घर में शराब की महफिल सजी है। वकील साहब नशे में चूर हैं और इसी महफिल में एक लड़की भी मौजूद है, जो शराब में मदहोश होकर वकील साहब के करीब जा बैठती है और फिर क्या होता है, यह देखने के लिए वायरल हुए वीडियो को जरूर देखना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - ब्रिटिश शासन में खींची गयी फतेहपुर - सागर रेल परियोजना की लकीर, फाइलों में कैद होकर रह गयी

यह वीडियो बांदा का है या दिल्ली का यह पता तो नहीं चलता है लेकिन वीडियो देखने से पता चलता है कि यहां शराब का दौर चल रहा है। जिसमें वकील और उसके साथियों ने शराब पी रखी है। शराब लड़की ने भी पी रखी है और इसी शराब के नशे में लड़की एक पैग और मांगती है।

इसके बाद वो लड़की वीडियो बनाने वालों के कहने पर वकील के पास जाकर बैठ जाती है, उनके कहने पर वकील को माथे पर ‘किस’ भी करती है। इस अशोभनीय घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया है। जिसके बाद हमने भी इस पूरी घटना की तहकीकात की।

यह भी पढ़ें - ‘आज के युवा ने फास्ट फूड सॉफ्ट ड्रिंक्स की अंधी दौड़ में अपना स्वास्थ्य बिगडा़’

जब हमने इस वीडियो में दिखाई दे रहे वकील संतोष सिंह से फोन पर बात की तो सन्तोष सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए बताया कि ये वीडियो उसके घर का है। कंचन पुरवा मोहल्ले में रहने वाला एक जुआं माफिया, जिसके खिलाफ उसका वकालतनामा लगा है, ये उसी की हरकत है, जिसने रंजिशन उसे फंसाने और बदनाम करने के उद्देश्य से इसे वायरल किया है। जबकि वो लड़की रिश्ते में उसकी भतीजी की बेटी है। वो लड़की दिल्ली में रहती है और वहीं के कल्चर में पली बढ़ी है। और क्या एक लड़की अपने नाना को किस नहीं कर सकती ? 

यह भी पढ़ें - 240 किमी लंबी यह नई रेल लाइन के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू, इसमें बनेंगे 16 बड़े प्लेटफार्म

ये तो हुई वकील संतोष सिंह की बात, अब आपको वो वीडियो दिखाते हैं जो उस लड़की ने जारी किया....

वीडियो में मौजूद उस लड़की ने अपना एक अलग वीडियो जारी करके सफाई देते हुए बताया कि यह वीडियो पारिवारिक माहौल का है, जहां घर के सारे लोग मौजूद हैं और वकील साहब संतोष सिंह जोकि रिश्ते में उसके नाना लगते हैं, उनके साथ उसकी बातचीत को कुछ लोग साजिश करके बदनाम करना चाहते हैं। 

अब हम आपको एक बार फिर से वही वीडियो दिखाते हैं जिसमें एकबारगी देखने से ये गलत तो लगता है पर वीडियो में ऐसा कुछ नहीं है जिसे आपत्तिजनक माना जाए।

इस तरह के वीडियो आपसी रंजिश का नतीजा हैं, जो एक दूसरे को बदनाम करने की नीयत से बनाये जाते हैं। अब आप ही ये तय कर सकते हैं कि क्या गलत है और क्या सही, ये सब आपके विवेक पर निर्भर है।

यह भी पढ़ें - अब 'एक्शन हीरो' के रूप में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 1
Sad Sad 2
Wow Wow 2