‘आज के युवा ने फास्ट फूड सॉफ्ट ड्रिंक्स की अंधी दौड़ में अपना स्वास्थ्य बिगडा़’

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में विमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ बांदा इकाई के द्वारा गुरूवार को..

‘आज के युवा ने फास्ट फूड सॉफ्ट ड्रिंक्स की अंधी दौड़ में अपना स्वास्थ्य बिगडा़’
विमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ बांदा इकाई..

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में विमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ बांदा इकाई के द्वारा गुरूवार को विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ‘एनीमिया इन एडोलिसेंट गर्ल्स,पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

जिसमें वोमन डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक ने लड़कियों में होने वाले एनीमिया अर्थात खून की कमी के कारण लक्षण और उसके निदान पर ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन के द्वारा विस्तृत जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें - दस्यु ठोकिया द्वारा शहीद हुए एसटीफ के छह जवानों को पुलिस ने किया नमन

उन्होंने बताया कि संतुलित आहार को छोड़कर आज का युवा वर्ग फास्ट फूड सॉफ्ट ड्रिंक्स की अंधी दौड़ में शामिल है जिससे उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। लगभग 100 लड़कियों का हीमोग्लोबिन, हाइट एवं वेट चेक किया गया जिसमें अधिकतर लड़कियों का हीमोग्लोबिन 12 ग्राम से कम निकला। यह बहुत ही निराशाजनक बात है कि संपन्न घरों के बच्चों का भी हीमोग्लोबिन कम है और उन्हें एनीमिया है। 

सचिव डॉ मोनिका सक्सेना ने बताया कि लड़कियों में गिरते हुए स्वास्थ्य को देखकर ही भारत सरकार ने मिशन पिंक हेल्थ का आरंभ किया है जिसके द्वारा बच्चों को खून की कमी के विषय में बताया जाएगा और किस प्रकार वह इस समस्या से का निवारण करें उसके विषय में भी बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 632 प्राथमिक विद्यालयों में आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी छात्राएं

डॉ एस आर वर्मा बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्चे को 6 महीने तक केवल मां का दूध पिलाएं और उसके बाद जो घर में रोज अपने खाने के लिए भोजन बनता है उसको ही बच्चे को खिलाएं। उसके द्वारा बच्चों को सभी पोषक तत्व समुचित मात्रा में मिलेंगे और आगे उनको एनीमिया नहीं होगा।

डॉ. कंचन सिंह नें मां बेटी के रिश्ते पर एक भावनात्मक संदेश दिया। उन्होंने बताया मां घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखती है उनके भोजन और स्वास्थ्य की चिंता करती है पर अक्सर वो उपेक्षित रह जाती है। उन्होंने सभी लड़कियों से अनुरोध किया कि अपने साथ अपने मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

विमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ बांदा इकाई..

प्रिंसिपल डॉ. संगीता ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दिशा निर्देश दिए।केसीएनआईटी एवं बुंदेलखंड कनेक्ट के संचालक श्याम जी निगम ने अपनी उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम को अलंकृत किया। इस मौके पर

यह भी पढ़ें - बांग्लादेश में हिन्दू परिवारों पर हो रहे हमलों के विरोध में बजरंग दल ने फूंका पुतला

विधिक सेवा प्राधिकरण से आए हुए सैयद खुर्शीद अनवर और मुसाब अहमद ने लड़कियों को एक लिखित संदेश दिया जो कि जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया है। जिसमें बताया गया है लड़कियां आजकल व्याप्त सामाजिक कुरीतियों से किस प्रकार निपटारा करें।

सेमिनार में ऑडियो विजुअल प्रेजेंटेशन मोहम्मद आदिल कंप्यूटर ऑपरेटर हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल के द्वारा तैयार किया गया। विद्यालय की शिक्षाकर्मी सुनीता, नेहा, वंदना और कमल का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की शिक्षिका कु. सौम्या श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

विमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ बांदा इकाई..

इस अवसर पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई जो आने वाले पर्व धनतेरस और मिशन पिंक हेल्थ का एक संयुक्त संदेश है। जिसमें बताया गया कि हम धनतेरस में सोने एवं चांदी धातु पर व्यय करते हैं जिससे कुछ लाभ नहीं होता यदि हम आयरन अर्थात लौह धातु पर खर्च करें तो हम एनीमिया मुक्त रह सकते हैं। फिल्म में दिखाया गया हम किन किन खाद्य पदार्थों पर अपना धन व्यय करें जिसमें आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

यह भी पढ़ें - नेहा कक्कड़ ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1