बाँदा : युवक ने अपने दो बहनोईयो के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म

जनपद के तिंदवारी क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और दो ननदोइयों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न की..

Jan 25, 2022 - 02:51
Jan 25, 2022 - 02:53
 0  7
बाँदा :  युवक ने अपने दो बहनोईयो के साथ मिलकर पत्नी से किया दुष्कर्म
फाइल फोटो

जनपद के तिंदवारी क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और दो ननदोइयों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर अदालत के आदेश पर यहां तिंदवारी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें - बांदा शहर की इस छात्रा ने क्यों लगााई फांसी

तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दी तहरीर/अदालत में अर्जी में कहा था कि उसकी शादी कानपुर देहात के एक गांव में पिछले वर्ष 16 फरवरी 2021 को हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए मारपीट करता रहा। 19 नवंबर 2021 की रात पति व दोनों ननदोइयों ने उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

पड़ोसियों की सूचना पर ससुराल आए युवती ने पिता ने थाने में तहरीर दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत अर्जी दी। इस पर न्यायालय ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर पति और दोनों ननदोइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - बांदा में तीन भाई मिलकर कर रहे थे गांजा की खेती, पुलिस ने एक को दबोचा, साढ़े तीन कुन्तल हरा गांजा बरामद

यह भी पढ़ें - बांदा में नकली घी बनाते पकड़ा गया व्यापारी, सैंपल भरा गया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1