ऑपरेशन अजय की पांचवीं फ्लाइट इजरायल से पहुंची नई दिल्ली, लगे भारत माता की जय के नारे
हमास के इजारयल पर हुए हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी...

इस विमान से 286 लोगों को सुरक्षित लाया गया, इनमें 268 भारतीय और 18 नेपाल के नागरिक
नई दिल्ली। हमास के इजारयल पर हुए हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत पांचवीं फ्लाइट मंगलवार रात 11 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइसजेट के इस विमान से 286 लोगों को लाया गया। इन लोगों ने इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए। इनमें 268 भारतीय और 18 नेपाली नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने एयरपोर्ट पर सभी की अगवानी की।
यह भी पढ़े : उप्र : एससी-एसटी एक्ट पर पॉस्को एक्ट प्रभावी : हाईकोर्ट
यह भी पढ़े : मप्र विस चुनावः कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, प्रदेशवासियों को दी 101 गारंटियां
सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह खुशखबरी एक्स पर साझा की है। बताया गया है कि स्पाइसजेट के इस विमान (ए 340) में रविवार को तेल अवीव में उतरने के बाद तकनीकी समस्या आ गई थी। इस वजह से विमान को जार्डन ले जाया गया। इसे पहले सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटना था।
यह भी पढ़े : मप्र मुख्यमंत्री शिवराज ने किया चुनावी प्रचार का शंखनाद, कांग्रेस पर बरसे
एल मुरुगन ने कहा है कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। वह उन सभी भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है जो अपने वतन लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन अजय के तहत अब तक1100 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी कराई जा चुकी है।
हिन्दुस्थान समाचार
यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी से मुख्यमंत्री शिवराज ने किए तीखे सवाल
What's Your Reaction?






