दर्जी को कपड़े खरीदने के बहाने किन्नर ले गए अपने साथ, कटवा दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किन्नरों की जमात में शामिल करने के मकसद से एक शख्स का...

Oct 28, 2022 - 07:19
Oct 28, 2022 - 07:52
 0  6
दर्जी को कपड़े खरीदने के बहाने किन्नर ले गए अपने साथ, कटवा दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में किन्नरों की जमात में शामिल करने के मकसद से एक शख्स का प्राइवेट पार्ट काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो किन्नर पीड़ित को कपड़े खरीदने के बहाने अपने साथ ले गए थे।रास्ते में उसे चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया गया। जब वो बेहोश हुआ, तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर उसे फेंककर भाग निकले। 

यह भी पढ़ें - जेसीबी मशीन ने मवेशी चरा रहे 2 छात्रों को कुचला, आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को किया जाम

पीड़ित शहजाद पुत्र जब्बार गांव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला है उसने थानाभवन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह दर्जी का काम करता है। उसकी थानाभवन व घड़ीपुख्ता में रहने वाले दो किन्नरों से अच्छी जान पहचान हो गई थी। पीड़ित किसी कार्य से थानाभवन आया था। तभी उसे दोनों किन्नर मिले। उन्होंने शामली से कपड़ा खरीदने के बहाने उसे कार में अपने साथ बैठा लिया। कार में 4 लोग और बैठे थे।

पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में चाय में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इससे वो बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका गुप्तांग काट दिया। फिर थानाभवन स्थित शुगर मिल के पास फेंककर भाग गए। जब पीड़ित को होश आया, तो उसने परिजनों को कॉल किया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। 

एएसपी शामली ओपी सिंह ने कहा-पीड़ित को कपड़ा खरीदने के लिए गाड़ी में ले जाया गया और रास्ते में चाय में नशीली चीज़ मिलाकर उसका गुप्त अंग काटने की शिकायत की गई थी। पीड़ित के तहरीर(शिकायत) के आधार पर 328 और 326 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - बांदा -फतेहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, क्रेटा कार से टकराकर दो बाइक सवार युवकों की मौत

यह भी पढ़ें - आगामी महाकुंभ से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, इन सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0