हमीरपुर : यूक्रेन में फंसी व्यापारी की पुत्री की हो वतन वापसी

यूक्रेन में फंसी कस्बा भरुआ सुमेरपुर के व्यापारी की पुत्री की सकुशल वतन वापसी को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने..

हमीरपुर : यूक्रेन में फंसी व्यापारी की पुत्री की हो वतन वापसी

यूक्रेन में फंसी कस्बा भरुआ सुमेरपुर के व्यापारी की पुत्री की सकुशल वतन वापसी को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा पत्र। पत्र में बताया की भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश के ब्यापारी मुकेश गुप्ता की पुत्री प्रतिक्षा गुप्ता यूक्रेन की राजधानी कीव में एम.बी.बी.एस. द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। यूक्रेन के आज के माहौल को देखते हुये परिजन चिन्तित हैं।

हम ब्यापार मंडल के पदाधिकारीगण प्रधानमंत्री भारत सरकार से विनम्र निवेदन करते है कि यूक्रेन में फंसे भारत के तमाम छात्र छात्राओं सहित हमारे नगर सुमेरपुर हमीरपुर उत्तर प्रदेश के व्यापारी की पुत्री प्रतीक्षा गुप्ता को भी आपके नेतृत्व में सकुशल जनपद वापसी हो। इस मौके पर महेश गुप्ता दीपू अध्यक्ष व्यापार मंडल सुमेरपुर, अनिल परनामी जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार गुप्ता प्रान्तीय संगठन मंत्री, रामजी मिश्रा संगठन मंत्री, श्यामलाल गुप्ता महामंत्री, विजय चौरसिया कोषाध्यक्ष मृत्युंजय गुप्ता युवा अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर में सपा उम्मीदवार समेत सौ से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड : 67 सालों में पहली बार गैर बीजेपी दलों के ढह गए थे मजबूत किले

यह भी पढ़ें - सुरक्षित प्रसव के सिखाए जाएंगे गुर, 21 दिवसीय प्रशिक्षण में पांच दिन चलेगी थ्योरी

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
2