सांसद आरके सिंह पटेल को टिकट मिलने से समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ता जोश से लबरेज

लोकसभा चुनाव के लिए बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है...

Mar 3, 2024 - 23:50
Mar 3, 2024 - 23:53
 0  1
सांसद आरके सिंह पटेल को टिकट मिलने से समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ता जोश से लबरेज

तीन बार विधायक, दो पंचवर्षीय सांसद पर खेला दांव

चित्रकूट। लोकसभा चुनाव के लिए बांदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल पर भाजपा ने दोबारा भरोसा जताया है। दूसरी ओर टिकट की लाइन में खड़े अन्य दावेदारों को निराशा हाथ लगी है। टिकट की घोषणा होने के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी ने खुशी जताई। वहीं सांसद ने दोबारा मैदान में उतारे जाने की जानकारी मिलते ही सबसे पहले भगवान कामतानाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना किया। शिवरामपुर स्थित प्रसिद्ध लैनाबाबा पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए। 

यह भी पढ़े : बारिश-ओलो ने फिर उड़ाई किसानों की नींद, फसलें तबाह

सांसद आपके सिंह पटेल ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बसपा से की थी। वह पहली बार 1996 में बसपा से कभी विधानसभा से विधायक चुने गए थे और तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वह बांदा चित्रकूट संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक दिग्विजयों में गिने जाते हैं। अब तक वह तीन बार विधायक व दो बार सांसद रहे हैं। वर्ष 2009 में वह सपा से इसी बांदा चित्रकूट संसदीय सीट से सांसद चुने हैं, लेकिन दोबारा 2014 में वह हार गए। वर्ष 2017 में सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा और मानिकपुर सीट से विधायक चुने गए। पार्टी आला कमान ने उनको 2019 में तत्कालीन सांसद भैरो प्रसाद मिश्र का टिकट काटकर भाजपा से चुनाव लड़ाया। पार्टी का यह दांव भी सफल रहा और आरके सिंह पटेल सांसद बने। इस बार टिकट की लाइन में बांदा चित्रकूट जनपद से लगभग एक दर्जन से अधिक कद्दावर नेता लाइन में थे, लेकिन इन सभी को मात देकर सांसद आरके सिंह पटेल पार्टी आला कमान के भरोसे पर खरा उतरने में कामयाब रहे। शनिवार की शाम भाजपा मुख्यालय से जारी सूची पर सांसद आरके सिंह पटेल की घोषिणा होते ही समर्थक झूम उठे।

यह भी पढ़े : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का हुआ अभिनंदन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0