स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती : बांदा को मिली 27 नई एंबुलेंस, मंडलायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शासन ने एक अहम कदम उठाते हुए 102 और 108 सेवा की...

Apr 7, 2025 - 17:24
Apr 7, 2025 - 17:25
 0  24
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती : बांदा को मिली 27 नई एंबुलेंस, मंडलायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

बांदा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शासन ने एक अहम कदम उठाते हुए 102 और 108 सेवा की नई एंबुलेंस की खेप भेजी है। इस पहल के अंतर्गत बांदा स्वास्थ्य विभाग को 27 नई एंबुलेंस प्रदान की गई हैं, जिन्हें आज विधिवत रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मंडलायुक्त अजीत कुमार ने विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी 27 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके तैनाती स्थलों के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को समय पर और सुलभ बनाना है, और यह एंबुलेंस उसी दिशा में एक बड़ा प्रयास हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन 27 नई एंबुलेंस के आगमन से जिले की इमरजेंसी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। फिलहाल 6 और एंबुलेंस जल्द ही आने की प्रतीक्षा में हैं, जिनके जुड़ने के बाद संसाधनों की स्थिति और सशक्त होगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आमजन को उम्मीद है कि इन एंबुलेंस के ज़रिए दूरदराज़ के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच में तेजी आएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0