विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान पहली जुलाई से

संचारी रोगों से बचाव के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 17 से 31 जुलाई तक

Jun 29, 2023 - 15:00
Jun 29, 2023 - 15:01
 0  2
विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान पहली जुलाई से

जालौन, 

संचारी रोगों से बचाव के लिए एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 17 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। अभियान के तहत मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे और रोगियों की पुष्टि होने पर उनका समय से उपचार शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -हमीरपुर में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने चौबीस घंटे में इस दरिंदे को भेजा जेल

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जनपद में आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, उद्यान और सूचना विभाग को शामिल किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया- दस्तक अभियान के तहत क्षय रोगियों को भी खोजा जाएगा।

यह भी पढ़ें -ग्लोबल समिट का प्रस्तावित, बायो सीएनजी और फर्टिलाइजर प्लांट का हुआ भूमि पूजन

हिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0