मतगणना स्थल के बाहर हंगामा व बलवा करने वाले इतने सपाई और गिरफ्तार

विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना की पूर्व संध्या पर नौ मार्च को मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर पुलिस..

Apr 25, 2022 - 04:04
Apr 25, 2022 - 04:05
 0  2
मतगणना स्थल के बाहर हंगामा व बलवा करने वाले इतने सपाई और गिरफ्तार

बांदा,

विधानसभा निर्वाचन-2022 की मतगणना की पूर्व संध्या पर  नौ मार्च को मतगणना स्थल मंडी समिति गेट पर पुलिस और सपाइयों में हुई झड़प में पुलिस द्वारा नामित 28 लोगों की धरपकड़ शुरू हो गई है। रविवार को पुलिस ने छह सपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पहली एफआईआर में 30-40 अज्ञात दर्ज किए थे। अब उन्हें तफ्तीश में उजागर किया जा रहा है। इनमें पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - बेरहमी से पिटाई के कारण हुई थी अतुल की मौत, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

मंडी समिति में बनाए गए ईवीएम डार्क रूम पर नजर रखने के लिए गेट पर सपाइयों का जमावड़ा था। मतगणना की पूर्व संध्या पर नौ मार्च को एडीएम की कार मंडी समिति के अंदर दाखिल हुई तो सपाइयों ने हंगामा कर दिया। पुलिस और सपाइयों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने सपाइयों को दौड़ाकर पीटा।इसी बीच बलखंडी नाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक के सिर पर चोट आई और खून निकल गया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। उसी रात कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने आठ नामजद और 30-40 अज्ञात के विरुद्ध क्रिमिनल ला सहित छह से ज्यादा संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अज्ञात दर्ज लोगों में पुलिस ने विवेचना में पहचान करते हुए 28 लोगों को हाल ही में नामजद किया है। साथ ही सभी आरोपियों पर लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा भी जोड़ दी। शनिवार की शाम पुलिस ने विवेचना में उजागर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उन्हें एसीजेएम गरिमा सिंह के समक्ष पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके पूर्व चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार किए गए सपाइयों में संजय सिंह उर्फ जयपाल, जवाहर नगर, सुल्तान, मर्दन नाका, आमिर खां, छावनी. लालमन यादव, मनीपुर, जावेद उर्फ सोमू, सादीमदनपुर और पुत्तन सिंह उर्फ उत्तम भदवारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - बाँदा : घर की दीवार फांद कर पहुंचे युवक ने सो रही गूंगी लड़की को बनाना चाहा हवस का शिकार

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड को मिली बड़ी सौगात : यहाँ दो और रैक प्वाइंट बनेंगे, खजुराहो बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2