संत रविदास जयंती पर अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाश सूची में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग...
                                लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वर्ष 2025 के लिए घोषित अवकाश सूची में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-870/तीन-2024-39(2)/2016, दिनांक 17 दिसम्बर 2024 के अनुसार, पूर्व में निर्बन्धित अवकाश के रूप में सूचीबद्ध संत रविदास जयंती (12 फरवरी 2025, बुधवार) को अब सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में शासन ने सम्यक विचारोपरांत निर्णय लिया है कि संत रविदास जयंती पर निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर निगोशिएबुल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, तथा अन्य संबंधित संस्थान बंद रहेंगे।
शासन के इस निर्णय के अनुसार, 17 दिसम्बर 2024 को जारी की गई विज्ञप्ति अब संशोधित मानी जाएगी। इसके साथ ही, राज्य में कार्यरत कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को इस अवकाश का लाभ मिलेगा।
                        
What's Your Reaction?
        Like
        0
    
        Dislike
        0
    
        Love
        0
    
        Funny
        0
    
        Angry
        0
    
        Sad
        0
    
        Wow
        0
    
