बांदा में सपा का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांदा में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया...

May 6, 2026 - 15:20
May 6, 2026 - 15:22
 0  18
बांदा में सपा का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर पर रोक को बताया सपा की जीत; कई नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

बांदा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांदा में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के अशोक लॉट तिराहे पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।

सपा नेताओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जारी आदेश को पार्टी की जीत बताते हुए कहा कि जनता की आवाज के चलते सरकार को झुकना पड़ा है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल के नाम सौंपकर अपनी मांगें रखीं।

वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सपा के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0