चूहो ने ट्रेन में ऐसा मचाया बवाल, यत्रियों का घुटने लगा दम, चेन खींचकर रोकनी पडी ट्रेन 

इसी दरम्यान थर्ड एसी कोच बी-2 में अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते कोच..

चूहो ने ट्रेन में ऐसा मचाया बवाल, यत्रियों का घुटने लगा दम, चेन खींचकर रोकनी पडी ट्रेन 

झांसी बांद्रा टर्मिनल से झांसी आ रही साप्ताहिक ट्रेन के एसी कोच में बीती रात चूहो ने ऐसा बवाल मचा दिया कि यत्रियों का दम घुटने लगा। पूरे कोच में धुआं भर गया। हालात यह हो गए कि यात्री खांस -खांसकर बेहाल हो गए। इसी दौरान किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। शिवपुरी के पास आउटर पर ट्रेन करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही।

शनिवार की सुबह पांच बजे बांद्रा टर्मिनल से साप्ताहिक गाड़ी 02200 झांसी के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रात को तकरीबन ग्यारह बजे शिवपुरी में दाखिल हुई। इसी दरम्यान थर्ड एसी कोच बी-2 में अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते कोच धुएं के गुबार से भर गया। इससे यात्रियों की सांस फूलने लगी। इस बीच कोच का सायरन बज गया। यात्री दहशत में आ गए और उन्होंने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और सभी कोच से बाहर आकर लाइनों के किनारे खड़े हो गए। कई यात्री सो रहे थे, जिन्हें जगाकर उतारा गया। इससे यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई।

यह भी पढ़ें - दिल्ली से झांसी होते हुए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग

जानकारी होने पर ट्रेन स्टाफ मौके पर पहुंच गया। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। पड़ताल करने पर पता चला कि गाड़ी के इलेक्ट्रिक पैनल में चूहे फंस गए थे। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिससे धुआं उठने लगा। गड़बड़ी को दुरुस्त करने में लगभग डेढ़ घंटे लग गए। इस दरम्यान ट्रेन जंगल में ही खड़ी रही। कोच में ज्यादातर झांसी के यात्री सवार थे। रविवार की सुबह पांच बजे गाड़ी के झांसी स्टेशन पर पहुंचने पर सभी ने राहत की सांस ली।

उज्जैन से झांसी के लिए यात्रा कर रहे शोभित शर्मा व  गाड़ी में सवार रविंद्र कुमार ने बताया कि शिवपुरी पहुंचने से पहले अचानक गाड़ी रुक गई। गाड़ी जहां खड़ी थी, वहां चारों ओर अंधेरा था, जंगल सा नजर आ रहा था। रेल कर्मचारियों को गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लग गया। लगभग डेढ़ घंटे तक गाड़ी वहीं खड़ी रही। हालांकि, समय रहते यात्रियों को जानकारी हो गई, वरना बड़ी हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें - फाइलों से निकलकर धरातल पर आने वाली है केन बेतवा लिंक परियोजना, 44 हजार करोड की पहली किस्त जारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0