300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा राठ-गरौठा मार्ग, कानपुर व झांसी आवागमन होगा आसान

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का काम जल्द पूरा होगा। इसके लिए शेष...

Apr 10, 2023 - 04:20
Apr 10, 2023 - 15:33
 0  12
300 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा राठ-गरौठा मार्ग, कानपुर व झांसी आवागमन होगा आसान

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का काम जल्द पूरा होगा। इसके लिए शेष बचे राठ-गरौठा मार्ग के निर्माण की कवायद तेज है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से इसका जल्द निर्माण शुरू कराया जाएगा। राठ कस्बा वासियों के अनुसार हाईवे निर्माण पूरा होने पर यहां से झांसी व कानपुर पहुंचना आसान हो जाएगा। क्षेत्र का व्यापार कानपुर, झांसी व ग्वालियर से जुड़ा है। इसके बनने से व्यापारियों को लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़े- दिल्ली प्रयागराज वाया बांदा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की कवायद शुरू

वर्ष 2015 में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को हमीरपुर से राठ, गरौठा होते चिरगांव में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसे तीन भागों हमीरपुर-राठ, राठ-गरौठा व गरौठा-चिरगांव तक निर्माण कराया जाना था। तमाम झंझावातों के बाद हमीरपुर-राठ व गरौठा-चिरगांव को स्वीकृति मिली। जिनका निर्माण वर्ष 2019-20 में पूरा करा लिया गया। जबकि राठ-गरौठा 35 किमी मार्ग पूरा न होने के चलते लोगों को इसका पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा था। वहीं शासन ने इसे भी स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढ़े- कलयुग का श्रवण कुमार, इस अंदाज से करवा रहा है मां को तीर्थ यात्रा

पीडब्ल्यूडी विश्व बैंक कानपुर के सहायक अभियंता सर्वेश शुक्ला ने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। बताया कि अभी भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिसमें काश्तकारों की भूमि अधिग्रहण का कार्य 55 फीसदी पूरा हो गया है। वन विभाग व राजकीय भूमि के अधिग्रहण का काम चल रहा है। जेई साजिद अंसारी ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाना है। 55 करोड़ रुपये मिले थे। जिसमें से करीब 27 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण शेष धनराशि समर्पित कर दी। धनराशि मिलते ही आगे का काम शुरू किया जाएगा। मार्ग 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। यह राठ कस्बे में साई मंदिर के निकट से होकर गुजरेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.