हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर बनाया अयोध्या का राम मंदिर

लखनऊ में प्रभु श्रीराम के भक्तों ने हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर अयोध्या का राम मंदिर बनाया...

हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर बनाया अयोध्या का राम मंदिर

लखनऊ। लखनऊ में प्रभु श्रीराम के भक्तों ने हाथों के हुनर से लकड़ी को सजाकर अयोध्या का राम मंदिर बनाया। राम मंदिर की खूबसूरती को लकड़ी पर सजाते हुए राम भक्तों ने बारिक काम किया है। जिससे लकड़ी से बने राम मंदिर की खूबसूरती को चार चांद लग गये हैं।

यह भी पढ़े :  10 लाख कीमत के शजर पत्थर से हस्तशिल्पी ने तैयार किया अद्भुत राम मंदिर, पीएम को देंगे गिफ्ट

शहर के पुरनिया चौराहे के निकट स्थित प्रगति प्रिंटर्स की दुकान पर आजकल राम भक्तों को राम मंदिर की लकड़ी की झांकी देखने को मिल रही है। बड़े आकार के बने मॉडल राम मंदिर के बारे में बताते हुए रीता सिंह ने कहा कि राम मंदिर बन रहा है, तो अयोध्या से लेकर पूरे भारत में धूम मची हुई है। इसको देखते हुए हमारे यहां कार्यरत साथियों की मदद से लकड़ी का राम मंदिर बना दिया है। पांच हजार रुपये मूल्य में यह बिक्री को तैयार है।

यह भी पढ़े :  उप्र में सात आईपीएस का तबादला, अखिल कुमार बने कानपुर पुलिस आयुक्त

रीता ने कहा कि राम भक्तों के मन में अपने घरों में राम मंदिर का मॉडल सजाने की बात आती है। इसके लिए राम मंदिर के छोटे आकार के मॉडल भी तैयार किये जा रहे हैं। जिसे बिक्री के लिए 15 सौ रुपये की दर से रखा जायेगा। इसे लेने के लिए पुरनिया के खुशबू काम्पलैक्स में आना होगा, जहां प्रगति प्रिंटर्स की दुकान है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : चालकों ने प्रर्दशन कर जताया विरोध

प्रगति प्रिंटर्स से राम मंदिर का मॉडल खरीदने वाले लोगों की माने तो राम मंदिर को घर में सजाने की मनोकामना के साथ वे आये थे और राम मंदिर का लकड़ी का माडल खरीदकर जा रहे हैं। उन्हें बेहद खुशी है कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी के बाद वे सभी एक साथ अयोध्या जायेंगे और नव निर्मित मंदिर में प्रभु राम के दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े : अयोध्या : आंग्ल नववर्ष के पहले दिन सहस्त्रों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किये

शहर के दूसरे स्थानों जैसे ऐशबाग, चिनहट में भी हुनरमंद लोगों की ओर से लकड़ी को सजाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे मजबूती देने के कुछ समय के बाद बाजार में बिक्री के लिए उतारा जायेगा। इन मॉडल मंदिरों की कीमत एक हजार रुपये के आसपास होगी। ये मॉडल मंदिर बनाने वाले दिनरात लगे हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0