अयोध्या : आंग्ल नववर्ष के पहले दिन सहस्त्रों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किये
आंग्ल नववर्ष 2024 के पहले दिन सोमवार को सहस्त्रों की संख्या में रामभक्तों ने राम जन्मभूमि में श्री रामजन्मभूमि मंदिर...
![अयोध्या : आंग्ल नववर्ष के पहले दिन सहस्त्रों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किये](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2024/01/image_750x_659393c99ad70.jpg)
अयोध्या। आंग्ल नववर्ष 2024 के पहले दिन सोमवार को सहस्त्रों की संख्या में रामभक्तों ने राम जन्मभूमि में श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किए।
यह भी पढ़े : जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत हुआ, वह नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन कराता है : मुख्यमंत्री
भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सभी पर्व, त्योहार के अवसर पर बड़े पैमाने पर राम भक्त श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का दर्शन कर रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।
यह भी पढ़े : कुदरत का करिश्मा : मौत के कई घंटे बाद मृत महिला ने उठकर मांगा पानी
आज दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में युवा वर्ग की संख्या बहुत ज्यादा दिखी। आज बड़ी संख्या में युवाओं ने रामलला का दर्शन करके एक दिन में सर्वाधिक दर्शनार्थियों की संख्या का रिकॉर्ड कायम कर दिया।
यह भी पढ़े : उप्र में तीन दिन में 10 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा, 53 जिलों में कोहरे की चेतावानी
पिछले वर्ष 01 जनवरी 2023 को 1,12,824, रामनवमी पर 1,26,312, कार्तिक पूर्णिमा पर 1,46,189 राम भक्तों ने रामलला के दर्शन कर एक दिन में सर्वाधिक राम भक्तों के दर्शन का रिकॉर्ड बनाया है।
यह भी पढ़े : सर्द रात में अयोध्या के विकास की हकीकत देखने निकले मुख्यमंत्री योगी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा किया कि दिनांक 01 जनवरी 2024 पर सहस्त्रों की संख्या में रामभक्तों ने अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किए।
हिन्दुस्थान समाचार
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)