बांदा पहुंचे राकेश टिकैत, 27 अक्टूबर को गल्ला मंडी में होगी किसान महापंचायत

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के बांदा आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और किसान कार्यकर्ताओं...

Sep 29, 2026 - 18:41
Sep 29, 2026 - 18:41
 0  17
बांदा पहुंचे राकेश टिकैत, 27 अक्टूबर को गल्ला मंडी में होगी किसान महापंचायत

असोथर ब्लॉक से बड़ी संख्या में पहुंचे भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष से किसानों और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

बांदा/फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के बांदा आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और किसान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान फतेहपुर जनपद के असोथर ब्लॉक से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान 27 अक्टूबर को बांदा की गल्ला मंडी में किसान महापंचायत आयोजित किए जाने की तिथि सुनिश्चित हुई। इस संबंध में राकेश टिकैत से चर्चा हुई। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

असोथर ब्लॉक अध्यक्ष ने किया नेतृत्व

बांदा पहुंचे असोथर ब्लॉक के किसान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष दीपू मिश्रा ने किया। इस दौरान असोथर की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रीय किसानों की स्थिति और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक महामंत्री नीरज मौर्य, संदीप मौर्य, नरेंद्र कैथल, धीरज साहू, संगठन संरक्षक रविदेव सिंह, सोनू सिंह गौतम, ग्राम अध्यक्ष ऐझी शिवम सिंह, लोले ठाकुर, कुलदीप यादव, पवन वर्मा, सोनू शुक्ला, रजत मिश्रा, केशन यादव, संदीप गुप्ता और मुलायम यादव सहित सैकड़ों किसान साथी शामिल रहे।

संगठनात्मक एकजुटता का संदेश

असोथर ब्लॉक से बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों की भागीदारी को संगठनात्मक एकजुटता के रूप में देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर असोथर ब्लॉक टीम की ओर से बांदा पहुंचे सभी किसान साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

27 अक्टूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0