दीपावली अमावस्या मेले के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम, चित्रकूट धाम के लिए मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन
रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आगामी कार्तिक दीपावली अमावस्या मेला, जो चित्रकूट धाम कर्वी...

रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि आगामी कार्तिक दीपावली अमावस्या मेला, जो चित्रकूट धाम कर्वी में आयोजित किया जा रहा है, के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
यह भी पढ़े : बाँदा : कुल्हाड़ी मारकर किसान की हत्या, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस
मेला स्पेशल गाड़ियों का समय-सारणी इस प्रकार है:
1. झाँसी-चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल (प्रत्येक दिन 31 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक)
-
- प्रस्थान (झाँसी): सुबह 10:10 बजे
- प्रमुख ठहराव: ओरछा (10:25 बजे), बरूआसागर (10:36 बजे), निवाडी (10:47 बजे), बांदा (15:25 बजे), अतर्रा (16:15 बजे) सहित अन्य स्टेशन।
- चित्रकूट धाम कर्वी आगमन: शाम 5:45 बजे
वापसी यात्रा:
-
- चित्रकूट धाम कर्वी से प्रस्थान: रात 7:25 बजे
- प्रमुख ठहराव: शिवरामपुर, बांदा, महोबा, मऊरानीपुर सहित अन्य स्टेशन।
- झाँसी आगमन: रात्रि 1:00 बजे
2. झाँसी-चित्रकूट धाम कर्वी मेला स्पेशल (रात्रिकालीन सेवा)
-
- प्रस्थान (झाँसी): रात 8:10 बजे
- प्रमुख ठहराव: ओरछा (8:25 बजे), बरूआसागर (8:36 बजे), निवाडी (8:47 बजे), बांदा (1:00 बजे), शिवरामपुर (2:40 बजे) सहित अन्य स्टेशन।
- चित्रकूट धाम कर्वी आगमन: सुबह 3:05 बजे
वापसी यात्रा:
-
- चित्रकूट धाम कर्वी से प्रस्थान: सुबह 4:40 बजे
- प्रमुख ठहराव: शिवरामपुर, बांदा, महोबा, मऊरानीपुर सहित अन्य स्टेशन।
- झाँसी आगमन: सुबह 11:10 बजे
यह भी पढ़े : दीवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर झांसी मंडल की विशेष तैयारियां
अतिरिक्त सुविधा:
मेला स्पेशल गाड़ियों के अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार 31 अक्तूबर से 3 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 01809/01810 बाँदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें और यात्रा के दौरान इन विशेष गाड़ियों का लाभ उठाएं।
What's Your Reaction?






