उन्नावकांड पर प्रियंका का ट्वीट, नहीं सुनी जाती महिलाओं की आवाज
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव में युवती की हत्या पर शनिवार को ट्वीट किया..

लखनऊ,
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव में युवती की हत्या पर शनिवार को ट्वीट किया। प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।
उन्होंने लिखा कि जिस युवती की हत्या की गई उसकी मां को जनवरी से प्रशासन दौड़ाता रहा? किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी? प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती।
यह भी पढ़ें - परिवार व जातिवाद से बड़कर है राष्ट्रवाद - उमा भारती
उन्होंने कहा कि उन्नाव में जो घटा वो उत्तर प्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन इतने दिन क्यों सोता रहा।
उन्नाव में आठ दिसम्बर से एक युवती लापता थी। 10 फरवरी को उस युवती की लाश सपा नेता के खेत में मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबा कर युवती की हत्या की गई। सिर पर भी चोटें मिली हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती ने भी इस प्रकरण में ट्वीट कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें - मानिकपुर सीट में मुख्य चुनाव अपना दल, सपा और बसपा के बीच
यह भी पढ़ें - डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना कहा इनका लक्ष्य भाजपा को हराना
उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 12, 2022
भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों...1/3 pic.twitter.com/eSaal6dsYA
...महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं। 3/3
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 12, 2022
हि.स
What's Your Reaction?






