जालौन में पुलिसकर्मी ने साथी महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में पुलिस विभाग को शर्मसार करने की घटना सामने आई है...

Mar 16, 2024 - 08:04
Mar 16, 2024 - 08:07
 0  1
जालौन में पुलिसकर्मी ने साथी महिला कर्मी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जालौन। उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में पुलिस विभाग को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। नदी गांव थाना में तैनात सिपाही कर्मवीर पर एक महिला सिपाही ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस पूरे घटनाक्रम को पीड़ित महिला सिपाही ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : UP और MP बुन्देलखण्ड में इन तारीखों में होगा चुनाव, पूरी लिस्ट यहां देखिए

नदीगांव थाना में तैनात सिपाही कर्मवीर ने अपने महिला सहकर्मी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस पूरे मामले में जब महिला पुलिसकर्मी ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। इस बीच जब महिला सिपाही का तबादला हुआ तो पीड़ित ने पूरे प्रकरण की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : 7 चरणों में होंगे चुनाव, तारीखें यहां पर देखिए

आरोपी सिपाही कर्मवीर वर्तमान में लाइन हाजिर चल रहा था और वह पहले से ही शादीशुदा था। किसी बात का फायदा उठाकर उसने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला सिपाही का आरोप है कि कर्मवीर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े : सपा ने सात सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, भदोही सीट दी टीएमसी को

इस पूरे प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक असीम ने बताया कि महिला सिपाही की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद कमेटी ने जांच पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच हो गई हैं। फिलहाल सेक्सुअल की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और विभागीय जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0