विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों में दिखा पौधे लगाने का जुनून

लगातार बिगड़ते मौसम के मिजाज और तरह तरह की बीमारियों से जूझ रहे इंसान में अब पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखने लगी है..

Jun 5, 2021 - 07:26
 0  2
विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों में दिखा पौधे लगाने का जुनून
विश्व पर्यावरण दिवस बाँदा

लगातार बिगड़ते मौसम के मिजाज और तरह तरह की बीमारियों से जूझ रहे इंसान में अब पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखने लगी है।शायद इंसान को अपनी गलती का एहसास होने लगा है कि पर्यावरण के बगैर जीवन संभव नहीं है।शायद यही कारण है की आज आज 5 जून पर्यावरण दिवस पर लोगों में पौधे लगाने का जुनून दिखाई पडा।

बरसों से विकास के नाम पर इंसान पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। इसी कारण मौसम के मिजाज बिगड़ गए और लोग तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित होने लगे। लेकिन अब इंसान जागरूक हो रहा है सरकारें और समाज सेवी संगठन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे है।इसी का नतीजा है कि लोगों मे पौधारोपण के प्रति जागरूकता दिखाई पड रही है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का सफर

आज लगभग सभी सरकारी विभागों के साथ साथ वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम के साथ पौधे भी लगाए।नवाब टैंक पौधशाला में वन विभाग के डी एफ ओ संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ और पौधे लगाये गये। इस मौके पर रेंजर बाँदा श्याम लाल यादव, रेंजर पैलानी राज नारायण, समाज सेवी शोभाराम कश्यप, वन दरोगा राम सेवक, राम बहोरी, वन रक्षक शुभम द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।

इसी तरह शायर जमाल बांदवी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर पौधा लगा कर जन्म दिन मनाया।आशियाना सोशल रिफॉर्मर एसोसिएशन आसरा की प्रबंधक शशी प्रजापति ने अपनी टीम के साथ कई स्थानों में पौधे लगाए।दवा व्यवसायी राम मोहन गुप्ता ने ईओ नगर पालिका बुद्धि प्रकाश के साथ जीआईसी ग्राउंड में पौधा लगा कर पर्व मनाया। 

बताते चलें कि पिछले काफी समय से तरह तरह के आयोजनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जिसका नतीजा है की अब लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाई देने लगी है। यही वजह है कि आज पर्यावरण दिवस है पर लोग अपने अपने तरीके से बढ़चढ़ कर पौधे लगाने के अभियान में हिस्सा ले रहे है।

यह भी पढ़ें - ब्लैंक फंगस से डरे नहीं, सावधान रहने की जरूरत

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1