बांदा की महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद निवासी महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है..

May 3, 2022 - 03:12
May 3, 2022 - 03:15
 0  10
बांदा की महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद निवासी महिला को छेड़छाड़ के बाद चलती ट्रेन से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी उत्तर प्रदेश का है। बताया जा रहा है कि महिला के गिरने पर भीड़ लग गई थी, तब आरोपी भी वहां उसे देखने के लिए पहुंचा था। जल्दबाजी में उसका फोन वहीं गिर गया था। जिसकी पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि 27 अप्रैल की शाम को चलती ट्रेन में एक सह-यात्री ने 24 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की थी। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया था। जीआरपी एसपी जबलपुर विनायक वर्मा ने बताया कि पीड़ित उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की निवासी है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : सर्राफा व्यवसायी शैलेश जड़िया की मौत का सच सुसाइड नोट से आया सामने

महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि खजुराहो-पन्ना रोड पर जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बागेश्वर धाम मंदिर में मन्नत पूरी करने आई थी। मन्नत पूरी करने के बाद वह 27 अप्रैल को शाम लगभग सवा पांच बजे खजुराहो-महोबा एक्सप्रेस विशेष यात्री ट्रेन (01822) के एक सामान्य डिब्बे में सवार हुई थी। गाड़ी चलने के चंद सेकंड पहले आरोपी युवक डिब्बे में चढ़ा था। पीड़िता के अनुसार कोच में और कोई यात्री नहीं था और वह व्यक्ति भद्दी टिप्पणी करने लगा। जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन वह नजदीक आकर छूने लगा तो उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह हमलावर हो गया और बचने के लिए महिला दूसरे कोच में भागी, लेकिन वह भी खाली था। जिसके बाद युवक ने उसे पकड़ लिया और बचाव में महिला ने उंगली को इतनी जोर से काटा कि उससे खून बहने लगा। आरोपी उसके पेट में लात तथा चेहरे पर मुक्का मारने लगा। इसके बाद वह महिला को चलती ट्रेन से फेंकने का प्रयास करने लगा। बचाव में महिला ने मैन गेट का हैंडल पकड़ लिया। आरोपी युवक द्वारा कलाई में लात मारने पर उसकी पकड़ छूट गई और वह चलती ट्रेन से गिर गई।

यह भी पढ़ें - बाँदा : ससुराल जाने से मना करने पर पति ने पत्नी की थी चाकू से गला रेत कर हत्या, भूसे के ढेर पर छुपाई थी लाश

रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे पटरियों के पास घायल और बेहोश पड़ा देखा तो पुलिस नियंत्रण कक्ष सूचित किया। महिला को डायल 100 की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जीआरपी ने हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दी थी। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अगले स्टेशन पर उतर गया था।

वह पुनः महिला को देखने या हत्या करने की नीयत से वापस घटना स्थल पर वापस लौट था। इसके पहले ही महिला को घायल अवस्था में देखकर रेलवे कर्मी व ग्रामीणजन एकत्र हो गए थे। जिन्होंने युवक को देखा था और उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। ग्रामीणों को शक होने पर युवक भाग गया और इस दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया था। मोबाइल फोन के आधार पर युवक की शिनाख्त रामबाबू यादव ग्राम सूरी जिला ललितपुर के रूप में हुई थी।टीकमगढ़ पुलिस के सहयोग से युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें - खत्म होने वाली है इंतजार की घड़ियां, चित्रकूट एयरपोर्ट का रनवे तैयार, अब उड़ान का इंतजार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 2
Wow Wow 2