बांदा : शवों को श्मशान घाट मुक्तिधाम तक ले जाने को अब स्वर्गारोहण-विमान

शवों को श्मशान घाट, मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए स्वर्गारोहण-विमान और शवों को सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रीजर का..

Sep 2, 2022 - 08:18
Sep 2, 2022 - 08:18
 0  2
बांदा : शवों को श्मशान घाट मुक्तिधाम तक ले जाने को अब स्वर्गारोहण-विमान

शवों को श्मशान घाट, मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए स्वर्गारोहण-विमान और शवों को सुरक्षित रखने के लिए डी फ्रीजर का शुभारंभ नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष श्री साहू ने मंत्रोच्चार के साथ हरी झंडी दिखाकर स्वर्गारोहण विमान को रवाना किया। 

यह भी पढ़ें - तिरंगा स्ट्रीट लाइट से केन नदी पर बना पुल जगमगाया, जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने किया लोकार्पण

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश , नगरपालिका के सभासद गुड्डा भैया, बाबू निषाद, महेन्द्र यादव, देवेश सोनकर, मौला बक्स,सब्बीर, राजेश गौतम, बसंत, वाहिद नेता,मायाराम, नगर पालिका के सफाई इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, संजीत बाबू सौरभ विनोद उमाशंकर मिश्र आदि के अलावा सत्येन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र साहू, अंकित साहू, खांईपार मुक्तिधाम समिति के नवीन निगम लाला, रवीन्द्र नाथ शिवहरे आदि ने पालिकाध्यक्ष मोहन साहू के इस कार्य की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि नगर पालिका बांदा नगर वासियों के लिए समर्पण की भावना से कार्य कर रही है आगे भी समर्पण का भाव जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश ने कहा कि नगर पालिका बांदा अपने नगर वासियों के लिए उत्कृष्ट सेवाओं प्रदान करती रहेगी। स्वर्गारोहण-विमान कें निम्न नम्बर भी जारी किये गए है।

यह भी पढ़ें - जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री

यह भी पढ़ें - पीडब्ल्यूडी बांदा का अधिशासी अभियंता कार्यालय कुर्क, बोर्ड में नोटिस चस्पा

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2