अब बांदा से मुंबई तक जाना हुआ आसान, रोज करें इन ट्रेनों में सफर

मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रियों को रोजाना मुंबई के लिए साधन उपलब्ध रहेगा..

Mar 29, 2022 - 01:33
Mar 29, 2022 - 01:50
 0  2
अब बांदा से मुंबई तक जाना हुआ आसान, रोज करें इन ट्रेनों में सफर
फाइल फोटो

मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बांदा स्टेशन से अब यात्रियों को रोजाना मुंबई के लिए साधन उपलब्ध रहेगा। त्योहार स्पेशल बालिया एक्सप्रेस को अब दैनिक के रूप में वहां तक के लिए चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को अब साधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे स्टेशन बांदा से अभी तक कोई भी ट्रेन रोजाना मुंबई जाने के लिए नहीं थी। प्रयागराजतुलसी एक्सप्रेस साप्ताहिक के रूप में चल रही थीं।

इसके अलावा त्योहार स्पेशल के रूप में रेलवे ने बलिया एक्सप्रेस को 31 मार्च तक के लिए चलाया था। लेकिन, ट्रेन में बांदा से रोजाना करीब तीन सौ यात्री सफर कर रहे हैं। अन्य स्टेशनों से भी ट्रेन भरी चल रही है। जिसके चलते रेलवे बोर्ड नई दिल्ली ने ट्रेन को मार्च से तीन माह संचालन का समय बढ़ाकर जून तक कर दिया है। जिसमें मुंबई से बलिया तक बांदा से मंगल, बुधवार, गुरुवार व शनिवार को रवाना होगी।

यह भी पढ़ें - ललितपुर-सिंगरौली रेलवे परियोजना में 107 करोड़ की लागत से बनी 3,300 मीटर लम्बी टनल, जानिये कहां बनी है यह टनल

इसी तरह मुंबई से गोरखपुर के लिए यह ट्रेन शुक्रवार, रविवार व सोमवार जाएगी। इन्हीं दिनों में ट्रेन बलियागोरपुर से वापसी मुंबई से बांदा होकर निकलेगी। ट्रेन मुंबई से बांदा दोपहर 2.45 बजे आएगी। जबकि मुंबई के लिए ट्रेन रात में तीन बजे बलियागोरखपुर से अलग-अलग दिवस में बांदा आएगी।

यात्री रोजाना बांदा से मुंबई तक के लिए आ जा सकते हैं। इस बारे में स्टेशन प्रबंधक बांदा श्री कृष्ण कुशवाहा ने बताय कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन का संचालन तीन माह तक और बढ़ाया गया है। इसके संचालन से हर रोज मुंबई के लिए यहां से साधन उपलब्ध रहेगा।

ये खबर आपको अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। या कोई सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स पर कमेंट भी कीजिये।

रेलवे की अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए देखते रहिये इस वेबसाइट bundelkhandnews.com को।

यह भी पढ़ें - अब बारी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की, 264 किलोमीटर सड़क पूरी बनकर तैयार

यह भी पढ़ें - महोबा से कानपुर के ट्रेन रुट के लिए बहु प्रतीक्षित कार्ड लाइन हुई स्वीकृत

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 3
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.