निरंकारी संत समागम समालखा (हरियाणा) में 28 से 30 अक्टूबर तक होगा

एक बार पुनः दृश्यमान होगी शामियानों की सुंदर नगरी, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) के विशाल मैदानों में जहां 28 से 30 ...

निरंकारी संत समागम समालखा (हरियाणा) में  28 से 30 अक्टूबर तक होगा

एक बार पुनः दृश्यमान होगी शामियानों की सुंदर नगरी, संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा (हरियाणा) के विशाल मैदानों में जहां 28 से 30 अक्तूबर 2023 को 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के रूप में दिखेगा सार्वभौमिक भाईचारे एंव विश्वबन्धुत्व का अनुपम स्वरूप।

यह भी पढ़ें-कौन है हमीरपुर के ये शिक्षक, जो KBC की हॉट सीट पर पहुंचे, 5.6 सितंबर को होगा लाइव प्रसारण

यह आध्यात्मिक संत समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सान्निध्य में भव्यता पूर्ण आयोजित होने जा रहा है। इस पावन संत समागम में देश, विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एंव भक्तगण सम्मिलित होकर इस भव्य संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त करते हुए सतगुरु के साकार दर्शन एवं पावन आशीष भी प्राप्त करेंगे। यह जानकारी ज़ोन बांदा के जोनल इंचार्ज डॉ दर्शन सिंह जी ने दी ।इस वर्ष निरंकारी संत समागम का विषय है ‘‘सुकुन: अंर्तमन का’’ जिस पर देश, विदेशों से सम्मिलित हुए गीतकार, वक्तागण अपने शुभ भावों को कविताओं, गीतों एवं विचारों के माध्यम से व्यक्त करेंगे और विभिन्न भाषाओं में दी गई इन प्रस्तुतियों का आनंद सभी श्रोतागण प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें-अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए

यह संत समागम निरंकारी मिशन द्वारा दिये जा रहे सत्य, प्रेम और शान्ति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु एक ऐसा सशक्त माध्यम हैं जो आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समूचे संसार में समानता, सौहार्द्र एवं प्रेम का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान समय में जिसकी नितांत आवश्यकता भी है। यह दिव्य संत समागम शांति, समरसता, विश्वबन्धुत्व और मानवीय गुणों का एक ऐसा सुंदर प्रतीक है जिसका एकमात्र लक्ष्य ‘एकत्व में सदभाव’ तथा शांति की भावना को प्रदर्शित करना है।

यह भी पढ़ें-कुर्की का आदेश जारी होते ही हिस्ट्रीशीटर हुआ इस तरह से गायब, पुलिस हुई हैरान

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0