बाँदा डीएम की नई पहल : जिले में पैदा होने वाली हर बेटी का जन्मोत्सव मनेगा केक कटेगा

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की एक नई सोंच, एक नई शुरूवात के साथ जिला प्रोबेसन अधिकारी द्वारा आयोजित बेटी पढाओ..

बाँदा डीएम की नई पहल : जिले में पैदा होने वाली हर बेटी का जन्मोत्सव मनेगा केक कटेगा
जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल (District Magistrate Banda Anurag Patel)

  • नवेली बुंदेली कन्या जन्मोत्सव  के नाम से लोगो लांच

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की एक नई सोंच, एक नई शुरूवात के साथ जिला प्रोबेसन अधिकारी द्वारा आयोजित बेटी पढाओ, बेटी बचाव एवं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के तहत संस्थागत, गैर संस्थागत जन्मी बालिकाओं का ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कन्या जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया। जिसमें कन्या जन्मोत्सव के दौरान केक भी काटा जायेगा तथा जन्म के दौरान लगने वाले टीके से बालिका को संतृप्त कराया जायेगा। 

आज रानी दुर्गावती मेडिकल बांदा में ‘‘नवेली-बुन्देली’’ ‘‘कन्या जन्मोत्सव’’ अभियान का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कन्या जन्मोत्सव लोगो का विमोचन किया गया। गणेश वन्दना से कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। आर्य कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा बेटी पढाओ, बेटी बचाव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भ्रूण हत्या का नाट्य मंचन किया गया जिसकी प्रस्तुती बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक रही।

यह भी पढ़ें - बाँदा : रिश्वत नहीं दिया तो विधवाओं को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत का एक ‘लोक है - ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता’ अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि बालक-बालिकाओं के बीच बढ रहे लैंगिग भेदभाव को कम करना। बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से लाभान्वित कराना। अभिभावकों का बालिकाओं के प्रति सम्मान बढाना, कन्या भ्रूण हत्या पर नियंत्रण करना और जनपद के लैंगिक अनुपात में सुधार करना, आम-जनमानस में जागरूकता फैलाना है। 

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल (District Magistrate Banda Anurag Patel)

इस कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार होंगी। बच्चियों के जन्म पर श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता और महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित कराया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना से लाभान्वित कराना, बाल विकास विभाग द्वारा बच्ची के 6 माह पूर्ण होने के उपरान्त अन्नप्रासन उत्सव मनाया जायेगा। ब्लाक स्तर पर संस्थागत, गैर संस्थागत जन्मी नवजात बालिकाओं का ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करना।

यह भी पढ़ें - आर्मी लेफ्टिनेंट बने प्रणव सिंह ने बांदा को किया गौरवान्वित

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या ने बताया कि गॉव में बच्ची के जन्म होने पर ग्राम प्रधान, सचिव, कोटेदार एवं सहायक अध्यापक की जिम्मेदारी होगी कि बच्ची के घर केक ले जाकर व बैनर लगाकर ही कन्या जन्मोत्सव मनाये जिला प्रोबसन अधिकारी/ज्वाइंट मजिस्टेªट सुधीर कुमार ने बताया कि ‘‘नवेली-बुन्देली’’ कन्या जन्मोत्सव से सम्बन्धित जनपद स्तर पर बृहद कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। उक्त कार्यक्रम कें आयोजन को एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा।

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल (District Magistrate Banda Anurag Patel)

जनपद स्तर पर आयोजन जिला प्रशासन द्वारा कराया जायेगा। नोडल अधिकरी ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकरी सचिव नोडल अधिकारी होंगे, ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकरी नोडल अधिकारी होंगे, सहयोगी अधिकारी के रूप में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकरी होंगे।  कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकरी रवि किशोर त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय तिवारी, डॉ. एम.सी.पाल, डॉ.आर.एन.प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रामपाल, संचालनकर्ता अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, एन.आर.एल.एम. की मालती देवी, रेखा राजपूत, अभ्युदय संस्थान की ममता पाण्डेय, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी शिवानी, आशा देवी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - नई पहल : आईजी ने बाँदा पुलिस लाइन में ई रिक्शा चालकों की क्लास ली

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1