उत्तर प्रदेश के इतिहास में नया अध्याय, सीएम योगी ने रचा कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 वर्ष और 132 दिन...

गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, 8 वर्ष 132 दिन पूरे कर रचा इतिहास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 वर्ष और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह कीर्तिमान देश के पहले गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम था, जिन्होंने स्वतंत्रता पूर्व सहित 8 वर्ष और 127 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।
यह भी पढ़े : हमीरपुर : छेड़खानी के झूठे आराेप से आहत किसान ने दी जान, दंपति समेत तीन पर केस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह उपलब्धि उस समय हासिल की है जब वह अपने दूसरे कार्यकाल में हैं। वर्ष 2017 में पहली बार यूपी की सत्ता संभालने वाले योगी आदित्यनाथ लगातार सुशासन, कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और निवेश के क्षेत्र में सक्रियता के लिए पहचाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नई पहचान बनाई है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह रिकॉर्ड केवल समय की गणना भर नहीं है, बल्कि यह सूचक है उस निरंतर जनविश्वास, प्रशासनिक स्थिरता और विकासोन्मुखी कार्यशैली का, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहचान बन चुकी है।
सीएम योगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और प्रदेशवासियों में उत्साह है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़े : बाँदा : स्कूल में शिक्षा या साजिश? नाबालिग छात्रा और शिक्षक के रहस्यमयी रिश्ते की जांच शुरू
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधताओं वाले राज्य में इतने लंबे समय तक लगातार मुख्यमंत्री बने रहना किसी भी राजनेता के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
What's Your Reaction?






