कुंवर विवेक सिंह स्मृति भवन के नाम से जाना जाएगा मुख्तियार खाना
संकट मोचन मंदिर के पास स्थित मुख्तियार खाने में आज पूर्व मंत्री स्व. विवेक सिंह की मूर्ति का अनावरण हुआ व उसका...

संकट मोचन मंदिर के पास स्थित मुख्तियार खाने में आज पूर्व मंत्री स्व. विवेक सिंह की मूर्ति का अनावरण हुआ व उसका नामकरण कुंवर विवेक सिंह स्मृति भवन के नाम से किया गया। बार संघ में उनके अतुल्य योगदान को देखते हुए संघ ने प्रस्ताव पास करके उनके नामकरण की घोषणा की।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से झांसी होते हुए बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की मांग
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में मनमोहन सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता ईल्टर कमेटी अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ बृजमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह ,साथ ही स्व. पूर्व मंत्री विवेक सिंह के दोनों पुत्र ईशांत सिंह व यशोवर्धन सिंह मौजूदगी में फीता काटकर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर अपने संबोधन में महासचिव राकेश सिंह ने उनके बार संघ में योगदान की चर्चा की।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा की बांदा में, इस दिन इंट्री होगी
इस मौके पर अजीत सिंह,राकेश सिन्हा, आनंद सिंहा ,ओमप्रकाश गौतम अजीत सिंह, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्व. विवेक सिंह जी के बड़े बेटे ईशांत सिंह ने बार संघ एवं आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें - फाइलों से निकलकर धरातल पर आने वाली है केन बेतवा लिंक परियोजना, 44 हजार करोड की पहली किस्त जारी
What's Your Reaction?






