जलवायु परिवर्तन से कमजोर हो रहा मानसून, आठ दिन बाद बारिश की संभावना

मानसून की ट्रफ रेखा बराबर कानपुर परिक्षेत्र से दूर बनी हुई है। इससे मानसूनी बारिश नहीं हो पा रही है और लोग उमस भरी गर्मी..

Jul 12, 2022 - 02:45
Jul 12, 2022 - 02:50
 0  1
जलवायु परिवर्तन से कमजोर हो रहा मानसून, आठ दिन बाद बारिश की संभावना

कानपुर, 

मानसून की ट्रफ रेखा बराबर कानपुर परिक्षेत्र से दूर बनी हुई है। इससे मानसूनी बारिश नहीं हो पा रही है और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। यही नहीं कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है जलवायु परिवर्तन होने से मानसून कमजोर हो रहा है। फिलहाल बारिश की संभावना बहुत कम है और 20 जुलाई के बाद तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। चन्द्रशेखर आाजद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि कानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश का हिस्सा इस बार बारिश की किल्लत से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : 600 युवाओं को 15 दिन में इंजीनियर की नौकरी देगी योगी सरकार

वैज्ञानिक विश्लेषण के अनुसार जो दौर चल रहा है यह मानसून की असामान्य प्रवृत्ति है। इसके पीछे जलवायु परिवर्तन काफी हद तक जिम्मेदार है। इस बार मानसून की दो शाखाओं की प्रवृत्ति दो तरह की है। एक शाखा अरब सागर की ओर से महाराष्ट्र व देश के अन्य हिस्सों में बारिश कराती है।

वहीं दूसरी शाखा बंगाल की खाड़ी की ओर से झारखंड के छोटा नागपुर होते हुए बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाती है। उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली शाखा इन दिनों बहुत ही कमजोर चल रही है। पूर्वानुमान है कि अभी इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं दिख रही है और 20 जुलाई से मौसमी मॉडल से बारिश के आसार दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लेने जालौन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें - सिटी डवलपमेंट प्लान में चित्रकूट व झांसी भी शामिल, विश्व पटल में मिलेगी बेहतर पहचान

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 2