10 मार्च को प्रदेश मे शपथ लेते ही माफिया भाग जाएंगे - स्वतंत्र देव सिंह

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जमीन और मकान पर..

Feb 18, 2022 - 06:27
Feb 18, 2022 - 06:36
 0  7
10 मार्च को प्रदेश मे शपथ लेते ही माफिया भाग जाएंगे - स्वतंत्र देव सिंह
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (BJP State President Swatantra Dev Singh)

बाँदा, 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जमीन और मकान पर कब्जा करने के बाद चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जाती थी । आज कोई फावड़ा तक नहीं चुरा सकता है। 10 मार्च को प्रदेश मे शपथ लेते ही माफिया भाग जाएंगे। 

उन्होंने यह बात बबेरू विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के समर्थन में बबेरू कस्बे के गायत्री शक्तिपीठ के पास पशु बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। देश और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओ को बताकर जनता को खूब रिझाया और कहा कि सपा बसपा के शासनकाल में जमीन व मकान में कब्जा व दंगे होते थे। योगी शासनकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। हमारी पार्टी भेदभाव नहीं करती सपा बसपा में भेदभाव होता था। बिजली पानी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब 24 घंटे बिजली मिलती और घर घर नल से पानी मिलेगा।  10 मार्च से प्रदेश मे शपथ लेते ही माफिया भाग जाएंगे।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के संरक्षण पर सपा को घेरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह  ने कहा कि जमीन और मकान पर कब्जा सपा बसपा द्वारा कर लेने के बाद चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती थी आज कोई फावडा नहीं चुरा सकता है। कहाकि यह बुंदेलखंड की धरती है, यहां लोग झूठ नहीं बोलते हैं और दोनों हाथ उठाकर कमल की बटन दबाकर अजय पटेल को जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि अखिलेश कहते है  कि मोदी योगी ने क्या किया है। अराध्यदेव भगवान राम 26 वर्ष टेन्ट मे रहे, अब भव्य राम मंदिर बन रहा हैै सपा बसपा कांग्रेस ने तो सिर्फ जनता को लूटने का कार्य किया है।

किसान सम्मान निधि के साथ हमारे राज्य में किसान व व्यापारी खुशहाल है। कोरोनाकाल में जो मोदी योगी ने किया है वह कोई नहीं कर सकता है। यह लोग कोरोना के डर से घरों में दुबके रहे। प्रत्याशी अजय सिंह पटेल ने माँ मढीदाई का चित्र व राममंदिर की मूर्ति को सौपते हुये हाथ जोड कर जनता से आर्शीवाद मॉगते हुये कहा कि आपके वोट का सम्मान करूंगा और इसका कर्ज उतारूगा। कार्यक्रम को सांसद आरके सिंह पटेल पूर्व सांसद भैरो मिश्रा,विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, कमलावती, संजय सिंह अभय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें - किसानों को सब्जबाग दिखा अखिलेश ने की भाजपा को हराने की अपील

यह भी पढ़ें - चुनाव ड्यूटी में जा सुरक्षाकर्मियों से भरी बस का हुआ स्टेरिंग फेल, जवानों की जान पर बनी

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2