झाँसी रेल मंडल ने टिकट जांच अभियान के माध्यम से 1 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी...

Nov 24, 2023 - 08:24
Nov 24, 2023 - 08:29
 0  2
झाँसी रेल मंडल ने टिकट जांच अभियान के माध्यम से 1 करोड़ 60 लाख रुपये कमाए

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में, झाँसी मंडल ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, ललितपुर, बाँदा, चित्रकूट, उरई, महोबा, खजुराहो, आदि स्थानों पर विशाल स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, सभी मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों पर सघन टिकट जांच की गई, खासकर महिला और दिव्यांग कोचों में। इस दौरान, लगभग 15,000 यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे, जिनसे 1 करोड़ से अधिक रुपये वसूले गए। साथ ही, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने और धूम्रपान से संबंधित 11,700 मामले पकड़े गए, जिससे 50 लाख से अधिक रुपये वसूले गए।

यह भी पढ़े : अमेरिका की ओलिविया को भाया बुन्देली दूल्हा, बनी हमीरपुर के सचिन की दुल्‍हनिया

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा, "हमारी टिकट जांच टीम निष्ठापूर्वक दिन-रात रेल हित में कार्य कर रही है, जिससे रेल राजस्व में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है, जिसका परस्पर उपयोग देश के विकास में हो रहा है। हमारे द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाँच कर्मियों को समय-समय पर पुरस्कृत किया जा रहा है। यात्री से अपील है कि वह उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन और रेल परिसर में धूम्रपान और गंदगी न फैलाएं, ज्वलनशील पदार्थों के साथ यात्रा न करें, और बिना उचित कारण के चैन खींचकर अपने सहयात्री और स्वयं के लिए असुविधा का कारण न बनें।"

यह भी पढ़े : नई महामारी का खतरा! रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित हो रहे है चीन के बच्चे, स्कूल हाई अलर्ट पर

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0