सरकार की परियोजनाओं को धरातल पर उतराने में जालौन को मिला प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग में जालौन जनपद को जून माह...

Jul 11, 2024 - 01:49
Jul 11, 2024 - 01:58
 0  1
सरकार की परियोजनाओं को धरातल पर उतराने में जालौन को मिला प्रथम स्थान

जालौन। उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग में जालौन जनपद को जून माह में प्रथम स्थान मिला है। विभागीय कार्यों, परियोजनाओं व योजनाओं को धरातल पर उतराने में आगे निकले जालौन जिले के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़े : उप्र में प्राकृतिक आपदा से 21 जानहानि

जालौन के अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने इस सूचना पर खुशी जाहिर की और कहा कि जनपद में मुख्य रूप से राजस्व, विकास, खाद्य रसद, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास, आबकारी, स्टाम्प, चिकित्सा स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुधन, शिक्षा पर कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि जालौन जून माह में प्रथम स्थान पर आ गया है।

यह भी पढ़े : बाँदा, झांसी, चित्रकूट के जनप्रतिनिधियों ने सीएम से बताई पीड़ा - सूत्र

बता दें कि जालौन के प्रथम स्थान पर आने के बाद दूसरे स्थान पर महाराजगंज जनपद, तीसरे स्थान पर मुज़फ़्फ़रनगर, चौथे स्थान पर हरदोई तथा पांचवे स्थान पर लखीमपुर खीरी जनपद ने स्थान बनाया है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : तलाकशुदा मुस्लिम महिला अपने पति से गुजारा भत्ता मांगने की हकदार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0