चित्रकूट मंडल में 36 घंटे से रुक रुक कर कभी धीमी कभी तेज बारिश, विद्युत व्यवस्था चरमराई
पिछले 36 घंटे से रुक रुक कर कभी धीमी कभी तेज बारिश होने से चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों में जनजीवन अस्त व्यस्त..

बांदा, पिछले 36 घंटे से रुक रुक कर कभी धीमी कभी तेज बारिश होने से चित्रकूट मंडल के चारों जनपदों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 2 दिनों में 21 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस बारिश से गेहूं को छोड़कर सभी फसलों को नुकसान कीआशंका व्यक्त की जा रही है। गुरुवार को देर रात हुई बारिश दिन भर और पूरी रात होती रही।
यह भी पढ़ें - 97 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगारों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा
यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार 36 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण शीतलहर बढ़ गई है। जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ा है।कल और आज बाजार में सन्नाटा पसरा रहा दुकानदारी चौपट रही। आज भी यही हाल है। बारिश के कारण बसों व ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। बारिश के चलते खेतों में पानी भर रहा है जिससे कई फसलों को नुकसान की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इस संबंध में कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ दिनेश साह बताया कि गुरुवार को शाम तक 14 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई थी वही शुक्रवार को सवेरे तक 7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। दिन के तापमान में वृद्धि हुई है हवा की गति तेजी हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। इस बारिश से दलहन की फसल चना ,मसूर, सरसो को नुकसान हो सकता है जबकि गेहूं के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि इस तरह का मौसम 9 जनवरी तक बना रह सकता है।इधर बेमौसम हुई बारिश से बांदा जनपद में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में पूरी रात कई फीडर बंद रहे। जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
यह भी पढ़ें - बेजुबान गोवंश की आवाज उठाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर, विरोध में शुरू हुआ अनशन
यह भी पढ़ें - सड़क दुर्घटना में बबेरू कोतवाली प्रभारी सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
What's Your Reaction?






