IRCTC दस दिसम्बर से चलाएगा दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन, बुकिंग शुरू जल्दी देखिये
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 10 दिसम्बर से दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाएगा..

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 10 दिसम्बर से दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह यात्रा 12 रातों और 13 दिनों की होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बटन दबाते ही कानपुर का नाम मेट्रो शहर में दर्ज
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के मुताबिक 10 दिसम्बर से दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दक्षिण भारत दर्शन यात्रा 12 रातों और 13 दिनों की होगी। यह यात्रा 22 दिसम्बर को लखनऊ वापस आकर समाप्त होगी। यात्रियों के लिए स्लीपर क्लास की यात्रा का पैकेज प्रति यात्री 12,285 रुपये रखा गया है।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए सीटों की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शुरू कर दी गई है। यात्रा के इच्छुक लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - कानपुर में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो के ट्रायल रन की बुधवार को शुरुआत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यह भी पढ़ें - दिशा पाटनी बनी गुलाबरी की नई ब्रांड अम्बेसडर
हि.स
What's Your Reaction?






