हमीरपुर : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया

हमीरपुर शहर के पुराना जमुना घाट मुहाल में सोमवार को शाम समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने अपने घर में खुद..

हमीरपुर : सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया

  • मृतक की पत्नी के आरोप पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
हमीरपुर शहर के पुराना जमुना घाट मुहाल में सोमवार को शाम समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने अपने घर में खुद को गोली से उड़ा लिया। इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पाते ही सीओ सदर और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने आत्महत्या के पूर्व एक साथी से विवाद होना बताया है। 
नगर के पुराना जमुना घाट मुहाल निवासी संजय विश्वकर्मा (45) समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष थे। ये आज किसी काम से कुरारा गये थे। दोपहर बाद ये घर लौटकर आये तो काफी परेशान दिखे। पत्नी ने परेशानी की वजह पूछी तो सपा नेता ने कुरारा निवासी सुरेन्द्र के भाई शील का नाम लेते हुये कहा कि इससे आज विवाद हो गया है। समझ में नहीं आता क्या किया जाये।
पत्नी के समझाने के बाद ये कुछ देर तक अपने कमरे में शांत बैठ गया फिर अचानक इसने आत्महत्या करने का फैसला किया। इसी बीच पत्नी विनीता आ गयी जिसने आत्महत्या करने से मना किया। थोड़ी ही देर बाद पत्नी जैसे ही अपने दूसरे कमरे पहुंची तो संजय ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। पिता को खून से लथपथ देख दो पुत्र और एक पुत्री दहाड़े मारकर रोने लगी। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर पहुंच गयी।
  • घटना से पूर्व सपा नेता का किसी से सुबह हुआ था विवाद 
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर अनुराग सिंह व कोतवाल विक्रमाजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने मृतक की पत्नी ने बताया कि कुरारा के सुरेन्द्र के भाई से इनका विवाद हुआ था। वहां से पीने के बाद घर आकर विवाद के बारे में उन्हें बताया और कहा कि आज शाम तक वह चले जायेंगे। मन बेचैन है।
विनीता ने बताया कि एक बार तो किसी तरह से आत्महत्या करने से बचा लिया मगर जैसे ही वह पानी लेने दूसरे कमरे गयी तो गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीओ सदर ने बताया कि परिजनों की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही तहरीर आती है तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0