बाँदा : धान काटने जा रही अनसूचित जाति की महिला को बंधक बनाकर ढाबे में दिनदहाड़े गैंगरेप

अपने खेत में धान काटने जा रही एक महिला को कुछ दबंगों ने पकड़कर नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी हालत में गैंगरेप..

Dec 10, 2021 - 05:27
Dec 10, 2021 - 05:28
 0  1
बाँदा : धान काटने जा रही अनसूचित जाति की महिला को बंधक बनाकर ढाबे में दिनदहाड़े गैंगरेप
फाइल फोटो

अपने खेत में धान काटने जा रही एक महिला को कुछ दबंगों ने पकड़कर नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोशी हालत में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई घटना के मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है लेकिन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बिसण्डा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला आठ नवंबर को दोपहर खेत में धान काटने के लिए घर से निकली थी।

यह भी पढ़ें - गोद में रोता रहा बच्चा और पीटता रहा दारोगा, वरुण गांधी ने इस मामले में पुलिस पर तंज कसा

तभी कुछ दबंग उसे पकड़कर समीप के एक ढाबे में ले गए और जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के मुताबिक होश आने पर उसे एक टैम्पो में बैठाकर घर भेज दिया गया। पीड़िता ने घर आने के बाद पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद पति-पत्नी थाने गए और मामले की शिकायत की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मामले को दबाने के लिए प्रयासरत् है। जबकि महिला आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ी है।

पीड़िता के पति ने बताया कि घटना आठ नवंबर की है। हमने घटना की जानकारी पुलिस को उसी दिन दे दी थी लेकिन पुलिस मामले में टालमटोल करती रही है।  इस बीच आरोपियों की ओर से 50 हजार रुपए देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास भी किया गया। लेकिन पीड़िता आरोपियों को सजा दिलाने की जिद करती रही और उसके बाद पुलिस ने घटना से 2 दिन बाद मुकदमा पंजीकृत किया। आज शुक्रवार को राजकीय महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। इस मामले में बिसंडा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : घर में अकेली विधवा के साथ दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या

यह भी पढ़ें - प्रेमी के साथ गई युवती की मिली लाश, पोस्टमार्टम दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 1
Wow Wow 1