बदायूं सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं सड़क हादसे में हुए चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है..

May 22, 2021 - 02:23
May 22, 2021 - 02:24
 0  3
बदायूं सड़क हादसे में मां-बेटे समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं सड़क हादसे में हुए चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रहकर पीड़ितों को यथासंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने को भी कहा है।

उल्लेखनीय है कि जनपद बदायूं में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की देर रात को मंडी समिति के पास एक सड़क हादसा हुआ। मारुति वैगनआर कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को वाहनों से बाहर निकालकर घायलों को इलाज के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनकी हालत बेहद नाजुक है।

यह भी पढ़ें - सेवानिवृत्त जस्टिस केडी शाही की धर्मपत्नी का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख

यह भी पढ़ें - बांदा के 231 गोवंश आश्रय स्थलों पर भूसे का व्यापक प्रबंध

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1