किसान हमारी शीर्ष प्राथमिकता पर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार के लिए 'लोक-कल्याण' ही प्रतिज्ञा है। उसी का सुफल है कि विगत पांच वर्ष..

किसान हमारी शीर्ष प्राथमिकता पर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)

लखनऊ,

  • मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, आम जन को मिली पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार के लिए 'लोक-कल्याण' ही प्रतिज्ञा है। उसी का सुफल है कि विगत पांच वर्ष में सहारनपुर में 29 हजार 702 निर्धनों के 'अपना घर' का सपना पूरा हुआ है। वहीं तीन लाख 18 हजार लोग आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजन की पेंशन को भाजपा सरकार ने प्रति वर्ष 12 हजार रुपये कर दिया है। भाजपा ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिले। सहारनपुर में इन पेंशन लाभार्थियों की संख्या में क्रमश: 64.4%, 92% व 45.06% की वृद्धि इस बात का प्रमाण है।

यह भी पढ़ें - जिन्ना को देशभक्त बताने के बाद संभल गये अखिलेश यादव

भाजपा की डबल इंजन की सरकार में उ.प्र. खुले में शौच की शर्मनाक विवशता से मुक्त हो रहा है। ‘पीएम स्वच्छ भारत मिशन' से सहारनपुर में बने एक लाख 54 हजार 418 निःशुल्क शौचालय इस बात को सत्यापित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 'इज्जत घर' वास्तविक अर्थों में 'नारी गरिमा' को संरक्षित कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने विगत पांच वर्षों में उ.प्र. के गन्ना किसानों को 1.59 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान कर उनके जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें - प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 11 को रामकेश निषाद के लिए मांगेंगे वोट

अकेले सहारनपुर के गन्ना किसानों को 7,220 करोड़ का भुगतान प्राप्त हुआ है। समयबद्ध भुगतान उन्हें आर्थिक संबल प्रदान कर रहा है। भाजपा ने यह भी सुनिश्चित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ मिले। सहारनपुर में इन पेंशन लाभार्थियों की संख्या में क्रमश: 64.4 प्रतिशत, 92 प्रतिशत व 45.06 प्रतिशत की वृद्धि इस बात का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा कि किसानों की सुविधा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने पहली कैबिनेट में पूरे प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था। इससे प्रदेश के 86 लाख किसान लाभान्वित हुए थे। इसके तहत सहारनपुर के 74,392 अन्नदाता किसानों को 503.32 करोड़ राशि का ऋण मोचन लाभ प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें - बांदा सदर सीट पर फिर से कमल खिलाने को कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, डोर टू डोर अभियान हुआ तेज

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2