मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा, बीएसएफ जवान की पत्नी रुबी हुई विधवा, अब ससुराल में मिल रही यातनाएं

शादी के 2 महीने भी नहीं गुजरे थे, तभी बीएसएफ जवान की आकस्मिक मौत हो गई और इस घटना के बाद रुबी विधवा...

मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा, बीएसएफ जवान की पत्नी रुबी हुई विधवा, अब ससुराल में मिल रही यातनाएं

बांदा

शादी के 2 महीने भी नहीं गुजरे थे, तभी बीएसएफ जवान की आकस्मिक मौत हो गई और इस घटना के बाद रुबी विधवा हो गई। इसके बाद दहेज के लालची ससुराली जनों ने अपनी बहू को यातनाएं देना शुरू कर दिया ताकि वह घर छोड़कर चली जाए या फिर आत्महत्या करने को विवश हो जाए। ससुराली जनों ने 27 वर्षीय बहू को बेरहमी से मारा-पीटा और गर्म तवे से जलाने का प्रयास भी किया। 

यह भी पढ़ें - 415 दिन की लंबी पारी खेलने वाले अनुराग पटेल हुए आउट, दीपा रंजन को मिली जिले की कमान

आज शनिवार को पीड़िता ने अपने भाई के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और ससुराली जनों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने की शिकायत की। बांदा के चिल्ला थाना अंतर्गत अतरहट गांव निवासी सुरजीत सिंह सीमा सुरक्षा बल में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। उसके साथ भदोही जिले कि रूबी सिंह की शादी 21 नवंबर 2021 को हुई थी। शादी के 2 महीने भी नहीं बीते की रूबी विधवा हो गई। 

यह भी पढ़ें - 66 करोड़ की लागत से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में मिली खामियां, डीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

क्योंकि सुरजीत सिंह को वर्ष 2014 से ही ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी थी। यह जानते हुए भी सुरजीत सिंह के पिता बीरेंद्र सिंह ,भाई शैलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मां अतरसुइया और बहन आदि लोगों ने दहेज के लोभ में झूठ बोलते हुए धोखा धडी कर   रूबी की सुरजीत सिंह से शादी कराकर जिंदगी बर्बाद कर दी। अब पति की मौत से  विधवा होने के बाद सास ससुर जेठ देवर ननद आदि लोगों ने बहू को मानसिक  व शारीरिक प्रताड़ना देकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने लगे। जिससे बहू रूबी सिंह आवेश में आकर विवेक शून्य होकर आत्म हत्या करले।

यह भी पढ़ें - खेती में अभिरूचि व बुन्देलखण्ड मेें जलवायु परिवर्तन के कारण पलायन शुरू हुआःरामकेश निषाद

हद तो तब हो गई जब घर का बिजली कनेक्शन पानी का कनेक्शन कटवाते हुए खाद्य सामग्री भी छीन लिया और चूल्हा गैस के पाइप को जगह-जगह पंचर करके छुट्टी पर आए जेठ शैलेंद्र सिंह ससुर वीरेंद्र सांस अतरसुइया आदि द्वारा गर्म तवे से जलाने का प्रयास किया गया। पीड़ित बहू ने यहां की घटना के बारे में अपने भाई को जानकारी दी। भाई ने आज बहन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0