कानपुर मंडल समेत उप्र के प्रमुख बढ़े शहरों में कोहरे के साथ दिखा ठंड का असर

उप्र में मौसम अब तेजी से परिवर्तित हो रहा है। दिन और रात में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का भी असर दिखाई देने लगा है...

Nov 28, 2023 - 00:54
Nov 28, 2023 - 01:00
 0  4
कानपुर मंडल समेत उप्र के प्रमुख बढ़े शहरों में कोहरे के साथ दिखा ठंड का असर
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। उप्र में मौसम अब तेजी से परिवर्तित हो रहा है। दिन और रात में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का भी असर दिखाई देने लगा है। इसके साथ ही राम में तापमान तेजी से कम होने लगा है। सोमवार रात अलीगढ़ में रूक—रूक कर बारिश हुई। इतना ही नहीं आगरा और झांसी में बारिश हुई है। मंगलवार सुबह कानपुर, अयोध्या समेत अन्य जनपदों में कोहरे के साथ ठंड रही।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : कानपुर-सागर नेशनल हाइवे में बीच सड़क मक्के की दाल की मची लूट

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय के मुताबिक कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटाहवा में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ ठंड का असर दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि कानपुर मण्डल के साथ ही उप्र की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज में भी ठंड बढ़ चुकी है।

यह भी पढ़े : ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों का सफर हुआ आसान, मंडल के 103 रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें

कोहरे का आ गया समय, सड़कों पर सावधानी से चलाएं वाहन

कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया है। वाहन चालकों से अपील किया है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय अपनी गति पर नियंत्रण रखे, जिससे कि अचानक गाड़ी के आगे कुछ आ जाय तो गाड़ी को रोकने में कोई दिक्कत न आए और आप सुरक्षित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : मौसम : लखनऊ समेत 21 जनपद के लिए चेतावनी जारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0