केन-बेतवा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे वालों की धड़कन बढ़ी
चंबल क्षेत्र में बारिश से यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यमुना..

चंबल क्षेत्र में बारिश से यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यमुना, केन और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से प्रयागराज में गंगा किनारे रहने वालों की धड़कन बढ़ रही है। चंबल ने बढ़ाया प्रयागराज में खतरा, केन-बेतवा का जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे वालों की धड़कन बढ़ीहै।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुलिस ने लगायी बैरीकेडिंग, आवागमन घंटों रहा बंद !
जहां एक ओर मंगलवार को यमुना का जलस्तर 12 सेमी. बढ़कर 76.96 मीटर पर पहुंच गया था। वहीं, गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह 76.68 रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को यह 76.12 मीटर था। एक तरफ गंगा बढ़ रही हैं तो दूसरी तरफ यमुना के दबाव का असर कछारी क्षेत्र में दिखाई पड़ रहा है।कछार का बड़ा हिस्सा गंगा के पानी से भर गया है।
संगम व गंगा-यमुना के लगभग सभी घाट लबालब हो गए हैं। यमुना में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी। हमीरपुर में यमुना का जलस्तर 58 सेमी., चिल्ला में 65 सेमी जलस्तर बढ़ा। केन में 80 सेमी. व बेतवा में 60 सेमी. जलस्तर में वृद्धि होने का असर प्रयागराज में दिखाई पड़ेगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में बारिश होने से गंगा का जलस्तर भी बढ़ेगा। बारिश के चलते हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से गंगा में डिस्चार्ज बढ़ा है।
यह भी पढ़ें - त्यौहार सीजन आते ही ट्रेनों में वेटिंग बढी, जबलपुर रूट पर चल सकती है स्पेशल ट्रेन
यह भी पढ़ें - आफत बनी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से मां बेटे सहित चार की मौत, तीन झुलसे
What's Your Reaction?






