रिंकू शर्मा मर्डर केस : बजरंग दल कार्यकर्ता का सिर्फ जय श्रीराम बोलने पर बहा दिया खून !

बजरंग दल कार्यकर्ता का जय श्रीराम बोलने पर बहा दिया खून! राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया..

Feb 13, 2021 - 11:28
Feb 13, 2021 - 13:00
 0  2
रिंकू शर्मा मर्डर केस : बजरंग दल कार्यकर्ता का सिर्फ जय श्रीराम बोलने पर बहा दिया खून !

पिछले साल 5 अगस्त 2020 को जब अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ था। तब बजरंग दल के रिंकू ने अपने इलाके में श्रीराम की यात्रा निकाली थी। इस दौरान रिंकू आरोपी पक्ष से अनबन हो गयी थी और वे उसे धमकाते रहते थे। रिंकू के भाई ने आरोपी पक्ष पर आरोप लगाया कि, मौका मिलते ही उसके भाई को उन्होंने  मार दिया। 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। मंगोलपुरी इलाके में एक 25 वर्षीय युवक की देर रात हत्या कर दी गई। युवक बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। शव की पहचान रिंकू शर्मा के तौर पर हुई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि, हत्यारोपी रिंकू से पहले भी धार्मिक मामले पर झगड़ चुके थे। उन्होंने पहले ही रिंकू को भुगत लेने की धमकी दी थी। रिंकू की मां का कहना है कि, जय श्री राम कहने पर आरोपी पहले से ही चिढ़े हुए थे।

यह भी पढ़ें -  बाँदा : महिला के बाद अब बच्चे का शव कब्र से निकलवाया

इलाके में तनाव की स्थिति बरक़रार है 
 
हत्याकांड सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। पुलिस ने आसपास फोर्स को तैनात कर दिया है। ताकि शांति बनी रहे, इसके साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम के तौर पर हुई है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है।  

जाने क्या है पूरा मामला ?

बता दें, परिवार ने बताया है कि उनका बेटा रिंकू शर्मा बजरंग दल का कार्यकर्ता था।  और मंगोलपुरी का हनुमान चालीसा प्रमुख भी था। उन्होंने बताया कि, आरोपियों से पहले भी रिंकू की झड़प हो चुकी थी। इलाके में रिंकू के जय श्रीराम का नारा लगाने से ये लोग चिढ़े हुए थे। बीते साल 5 अगस्त 2020 को जब अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ था। तब रिंकू ने इलाके में श्रीराम यात्रा निकाली था। इस दौरान भी आरोपी पक्ष से उसकी अनबन हुई थी और वे उसे धमकाते रहते थे। रिंकू के भाई ने आरोप लगाया कि मौका मिलते ही उसके भाई को मार उन्होंने दिया।

यह भी पढ़ें - रेलवे ने प्रयागराज से खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन का फेरा बढ़ाया 

25 वर्षीय रिंकू शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहता था।   भाई मनु ने बताया कि रात के 10:30 बजे जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। उसने और बड़े भाई रिंकू ने इन लोगों को टोका कि यहां गाली-गलौज मत करो। इसके बाद कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि इस्लाम ने रिंकू का गला पकड़ लिया और मेहताब ने रिंकू पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। 

इलाज के दौरान हुई युवक की मौत

रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान उसे बचाने पहुंचा उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। भाई मनु रिंकू को फौरन संजय गांधी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने रिंकू की रीढ़ में फंसा चाकू निकाल दिया, लेकिन इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। 

कपिल मिश्रा ने किया युवक की मौत पर ट्वीट

इस मामले में BJP नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा कब तक होता रहेगा? उन्होंने ने कहा कि अगर रिंकू का नाम रेहान होता तो उसकी हत्या देश की सबसे बड़ी खबर होती। हर नेता उसके दरवाजे पर होता। रिंकू शर्मा जी की हत्या दिल्ली में ऐसा पहला अपराध नहीं है। अंकित सक्सेना, ध्रुव त्यागी, डॉ नारंग, राहुल, अंकित शर्मा सब को ऐसे ही तो मारा गया।

यह भी पढ़ें - वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले थाना बना मण्डप, प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

पुलिस ने पहले हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन रिंकू की मौत के बाद हत्या के सेक्शन भी जोड़ दिए गए है। उधर पुलिस का कहना है कि, आरोपी और पीड़ित पक्ष में पहले भी झड़प हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि मृतक रिंकू शर्मा अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था। जहां उसका झगड़ा हो गया। जब वो घर आया तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके की CCTV फुटेज खंगाल को भी रही है।

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

इस मामले में और जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ bundelkhandnews.com पर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0