बाँदा : महिला के बाद अब बच्चे का शव कब्र से निकलवाया

जनपद मुख्यालय में दो दिन पहले न्यायालय के आदेश पर एक महिला का शव कब्र से निकला कर पुलिस द्वारा..

Feb 13, 2021 - 09:48
Feb 13, 2021 - 10:10
 0  8
बाँदा : महिला के बाद अब बच्चे का शव कब्र से निकलवाया

जनपद मुख्यालय में दो दिन पहले न्यायालय के आदेश पर एक महिला का शव कब्र से निकला कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया था और अब सड़क दुर्घटना में

मरे 4 वर्षीय बालक को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। दुर्घटना के बाद बालक के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम  कराए शव को दफना दिया था।

यह भी पढ़ें - वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले थाना बना मण्डप, प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

गिरवां थाना क्षेत्र के गिरवां गांव में 10 जुलाई 2020 को शिवकरन का चार वर्षीय पुत्र बाबू की घर के नजदीक खेलते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर चालक और मृतक बालक के परिजनों के बीच आपस में समझौता होने पर पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया गया था, लेकिन मृतक की मां कुसुम कली ने 24 नवंबर 2020 को ट्रैक्टर चालक शिवविलास के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

आरोपी चालक मृतक बालक का रिश्ते में चाचा बताया गया है।एसडीएम नरैनी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बालक का शव को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम कराया है। गिरवां थाना उप निरीक्षक केएस मिश्रा ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें - आस्था में जिंदा महिला ने ली समाधि, मचा हड़कंप

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0